रविवार, 19 मई, 2013 | 01:09 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
घटनास्थल से टीएनटी व जिलेटिन छड़ें बरामद: ममता
झारग्राम, एजेंसी
First Published:28-05-10 12:37 PM
Last Updated:28-05-10 12:38 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
रेलमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि माओवादियों ने एक बम धमाका किया, जिसकी वजह से हावड़ा-कुर्ला ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से टीएनटी विस्फोटक और जिलेटिन की छड़ें मिली हैं।

घटनास्थल का दौरा करने के बाद रेलमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, यह बम धमाके का मामला है। धमाके के बाद ट्रेन पटरी से उतरी और यह दुर्घटना हुई। रेलवे पुलिस बल और अधिकारियों ने जो सूचना दी है, उसके मुताबिक घटनास्थल से टीएनटी और जिलेटिन की छड़ें मिली हैं।

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक एपी मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि ट्रैक पर जिलेटिन की छड़ें और टीएनटी विस्फोटक मिले हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने धमाके की आवाज सुनी। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस का सहायक चालक मारा गया है। खोजी कुत्तों को घटनास्थल पर लाया गया है।

कोलकाता से घटनास्थल पर पहुंची ममता ने कहा कि इलाके से एक गश्ती इंजन गुजरा था, लेकिन धमाका ऐसे समय हुआ कि वह घातक साबित हुआ और रेल पटरी का एक हिस्सा उड़ गया।

उधर, केन्द्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने नई दिल्ली में कहा कि मिदनापुर में हुई ट्रेन दुर्घटना तोड़फोड़ की कार्रवाई प्रतीत होती है, क्योंकि पटरी का एक हिस्सा गायब पाया गया है। हालांकि गृह मंत्रालय ने अभी धमाके की पुष्टि नहीं की है और फोरेंसिक रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहा है। उसके बाद ही पुख्ता तौर पर कहा जा सकेगा कि विस्फोट हुआ था या नहीं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°