29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
अमेरिका से चेतावनी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस चौकस
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:01-05-10 05:03 PM
Last Updated:01-05-10 05:04 PM
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में संभावित आतंकवादी हमलों के बारे में अमेरिका की ओर से चेतावनी जारी किए जाने के बाद किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिये सुरक्षा के उचित उपाय किए गए हैं।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने बताया कि अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी किये गये परामर्श से दिल्ली पुलिस अवगत है। इस परामर्श में कहा गया है इस बारे में संकेत मिले हैं कि नयी दिल्ली में आतंकवादी हमले होने की संभावना है।
उन्होंने लोगों से जागरूक रहने और पुलिस के साथ पूरी तरह से सहयोग करने की अपील की है तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या वाहन को देखने पर करीबी पुलिस स्टेशन या टोल फ्री नंबर 1090 पर फोन कर सूचना देने को कहा है।
उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी गुप्त रखी जाएगी। अमेरिका, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया की ओर से आज जारी किये गये ताजा परामर्श के बाद यह अपील की गई है।
इन परामर्शों में इस बात की चेतावनी दी गई है कि आतंकवादी दिल्ली के कनाट प्लेस, ग्रेटर कैलाश और चांदनी चौक जैसे बाजार वाले स्थानों को निशाना बना सकते हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
