पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
किंगफिशर को उबारने की कोशिश में लगे हैं: स्टेट बैंक
मुंबई, एजेंसी
First Published:05-12-12 06:27 PM
संकटग्रस्त विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस को 7000 करोड़ रुपये का ऋण देने वाले 17 बैंकों के समूह की अगुवाई करने वाले भारतीय स्टेट बैंक ने बुधवार को कहा कि बैंक किंगफिशर के वित्तीय संकट का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। एसबीआई का बयान ऐसे समय आया है जब विमानन कंपनी को एक बहाली योजना पेश करने के लिए दी गई समय सीमा एक सप्ताह पहले ही खत्म हो चुकी।
एसबीआई के प्रबंध निदेशक व मुख्य वित्तीय अधिकारी दिवाकर गुप्ता ने एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं को बताया कि किंगफिशर एक अच्छी कंपनी है जिसका ब्रांड मूल्य काफी मजबूत है। ऋणदाता सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए द्वारा 19 अक्तूबर को किंगफिशर का उड़ान लाइसेंस निलंबित किए जाने के बाद एसबीआई के चेयरमैन प्रतीप चौधरी ने विमानन कंपनी के प्रबंधन को कंपनी में कम से कम एक अरब डालर की नई पूंजी डालने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया था।
उल्लेखनीय है कि बेंगलूर स्थित विमानन कंपनी को स्टेट बैंक ने 1,500 करोड़ रुपये ऋण दे रखा है। मई, 2005 में सेवा की शुरुआत के बाद से ही किंगफिशर घाटे में चल रही है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
