चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

श्रीनगर में दंगे के बाद फिर से लगाई गई निषेधाज्ञा
श्रीनगर, एजेंसी
First Published:01-12-12 02:09 PM
श्रीनगर में फिर से हुए गुटीय संघर्ष के बाद पुलिस ने शनिवार को कई हिस्सों में निषेधाज्ञा लगा दी, जबकि शहर के बाकी हिस्सों में स्थिति सामान्य रही।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि नगर के नौ थाना क्षेत्रों से तीन दिन पुराने कर्फ्यू को हटाने के घंटों बाद प्रतिद्वंद्वी समुदायों के सदस्य हावल इलाके में एकत्रित हुए और पुलिसकर्मियों पर पथराव करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों में फिर से निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है लेकिन अभी तक कर्फ्यू नहीं लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि अभी तक संघर्ष में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुटों के बीच दंगे के बाद दोनों समुदायों ने पुलिस के दूसरे समुदाय से मिलीभगत के आरोप लगाए। दंगे बुधवार को भड़के थे, जिसके बाद श्रीनगर के जिलाधिकारी ने नौ थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिए थे।
इससे पहले पूरे श्रीनगर से तीन दिनों से लगाए गए कर्फ्यू हटाने के बाद शहर में जनजीवन सामान्य हो गया। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि श्रीनगर शहर के सभी नौ थाना क्षेत्रों से कर्फ्यू हटा लिया गया है क्योंकि बुधवार को निषेधाज्ञा लगाने के बाद से स्थिति सामान्य थी।
नौहट्टा, एम़ आऱ गंज, सफकदल, खानयार, रेनावारी, निगीन, लाल बाजार, जादीबाल और परीमपुरा थाने में बुधवार को कर्फ्यू लगा दिया गया था। शहर के हावल इलाके में गुटों के बीच संघर्ष छिड़ने के बाद कर्फ्यू लगाया गया था।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल