बुधवार, 22 मई, 2013 | 13:30 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
भारत ने सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का गोवा तट से सफल परीक्षण किया
 
सोनिया गांधी 66 साल की हुईं
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:09-12-12 01:44 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार को 66 साल की हो गईं। उनको बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक उनके आधिकारिक आवास 10 जनपथ के बाहर जमा हो गए।

ढोल बजाकर और पटाखे छोड़कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर मिठाइयां बांटी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ साथ केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गांधी को शुभकामनाएं दी।

कांग्रेस कार्यकारी समिति के सदस्यों और सुशील कुमार शिंदे, बेनी प्रसाद वर्मा, गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, जर्नादन द्विवेदी और मोतीलाल वोरा समेत केंद्रीय नेता गांधी को बधाई देने के लिए शनिवार शाम उनके आवास पर गए।

सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी की आज कुछ व्यस्तताएं हैं, इस कारण उन्होंने कल ही उन नेताओं से मुलाकात की और उनकी शुभकामनाएं लीं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°