शनिवार, 18 मई, 2013 | 18:39 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
रविशंकर ने मास्क पहनकर दी थी आखिरी प्रस्तुति
कोलकाता, एजेंसी
First Published:12-12-12 03:09 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
मशहूर सितार वादक पंडित रविशंकर ने गत चार नवंबर को अमेरिका में लांग बीच स्थित कैलीफोर्निया स्टे्ट यूनीवर्सिटी में अपनी आखिरी सार्वजनिक प्रस्तुति ऑक्सीजन मास्क पहनकर दी थी, क्योंकि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

रविशंकर के एक समय सचिव रहे उनके नजदीकी सहयोगी रबीन पॉल ने कहा कि पंडितजी ने यूनीवर्सिटी स्थित पर्फार्मिंग आर्ट सेंटर में चुनिंदा दर्शकों के समक्ष अपनी आखिरी प्रस्तुति ऑक्सीजन मास्क पहनकर अपनी बेटी के साथ दी थी। मशहूर सितारवादक का बुधवार को अमेरिका के सान दियागो स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया।

पॉल ने कहा कि पंडितजी सांस की गंभीर परेशानी के बावजूद प्रस्तुति के लिए इनकार नहीं कर पाए। इसलिए उन्हें प्रस्तुति देने के लिए ऑक्सीजन मास्क का इस्तेमाल करना पड़ा। कैलीफोर्निया में आयोजित होने वाले उनके कार्यक्रम को इससे पहले उनकी अस्वस्थता के चलते तीन बार स्थगित किया जा चुका था। उन्होंने भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित रविशंकर के साथ गत नवंबर में हुई आखिरी बातचीत याद करते हुए कहा कि अपने नजदीकी लोगों से मुलाकात के लिए पंडितजी की इस सर्दियों में भारत विशेष रूप से कोलकाता आने की इच्छा थी।

पॉल ने कहा कि उन्होंने मुझे फोन किया और कोलकाता में अपने मित्रों तथा परिचितों से मुलाकात करने के लिए भारत आने की इच्छा जताई। पॉल के अनुसार रविशंकर ने यहां उन कलाकारों के साथ एक कार्यक्रम आयोजित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया, जो उनसे बहुत नजदीकी रूप से जुड़े हुए थे। ऐसे कलाकारों में शास्त्रीय गायक समरेश चौधरी और जाने-माने सितारवादक कार्तिक शेषाद्रि शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि पंडितजी ने मुझसे ऐसा कार्यक्रम आयोजित करने को कहा था, जिसमें वह उपस्थित रहेंगे, लेकिन वह इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं थे कि वह उसमें प्रस्तुति दे पाएंगे या नहीं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°