मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
पीड़िता को चिकित्सा के लिए सिंगापुर ले जाया गया
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:26-12-12 11:35 PM
Last Updated:27-12-12 09:44 AM
केंद्र सरकार ने राजधानी में चलती बस में बलात्कार की शिकार छात्रा को इलाज के लिए सिंगापुर ले जाने का फैसला किया। छात्रा की हालत में सुधार नहीं होने के कारण यह कदम उठाना पड़ा। यह जानकारी सूत्रों ने दी है।
इससे पहले बर्बर सामूहिक बलात्कार की घटना की जांच के लिए बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच आयोग का गठन किया और पीड़िता का बयान दर्ज करने के दौरान पुलिस हस्तक्षेप के आरोपों की भी जांच का आदेश दिया गया।
इस बीच दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता को सफदरजंग अस्पताल से कहीं और ले जाया गया है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में तय किया गया कि 16 दिसंबर को चलती बस में छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना की जांच के लिए उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति उषा मेहरा की अध्यक्षता वाला यह एक सदस्यीय जांच आयोग बनेगा।
यह आयोग दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में महिलाओं की अधिक से अधिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपाय भी सुझाएगा। जांच आयोग तीन महीने के भीतर अपनी रपट सरकार को सौंपेगा, जिसे संसद में पेश किया जाएगा।
केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बैठक के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में इस घटना का होना शर्म की बात है और केंद्र सरकार की विशेष जिम्मेदारी है।
बैठक में कई मंत्रियों ने इस वीभत्स घटना पर अपना गुस्सा जताया और कहा कि सरकार को महिलाओं में सुरक्षा की भावना पैदा करने और पीड़िता के स्वास्थ्य के लिए और कदम उठाने चाहिए।
30

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
We are living in Singapore and every one asking us how this type of things happen in your And Its shamefull for us as we cant listen anything about our But we are helpless They should be hang till So that no one even think about to do it
By Abhinay (27th-December-2012 07:11:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
