चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
बाल ठाकरे का अंतिम संस्कार स्थल अयोध्या के समान: राउत
मुंबई, एजेंसी
First Published:27-11-12 08:09 PM
Last Updated:27-11-12 09:15 PM
शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि जिस स्थान पर पार्टी प्रमुख बाल ठाकरे का अंतिम संस्कार किया गया था वह स्थान अयोध्या जैसा है। संजय राउत ने संवाददाताओं को बताया, शिवाजी पार्क में जिस स्थान पर बालसाहेब का अंतिम संस्कार किया गया वह अयोध्या के समान है। इस स्थान की पवित्रता को बनाए रखा जाना चाहिए। यह हमारे लिए एक मंदिर जैसा है और हम शवदाह स्थल से ढांचे को नहीं हटाएंगे। उन्होंने सरकार और अदालत से इस मुद्दे में हस्तक्षेप नहीं करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार और अदालत को बीच में नहीं आना चाहिए।
राउत ने कहा कि इसकी पवित्रता अयोध्या के समान है। हम इसे स्मारक नहीं कह रहे, लेकिन हम शिवाजी पार्क में स्मारक चाहते हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी ने ठाकरे के अंतिम संस्कार के बाद शिवाजी पार्क में उनका स्मारक बनाए जाने की मांग सबसे पहले की थी। शिवसेना प्रमुख का 17 नवंबर को उनके आवास मातोश्री में निधन हो गया था।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
