प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उनके बेटे के शव मिले
29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल
बाल ठाकरे की समाधि पर नर्म पड़ी शिवसेना
मुम्बई, एजेंसी
First Published:13-12-12 04:53 PM
शिवसेना के प्रमुख रहे दिवंगत बाल ठाकरे की समाधि शिवाजी पार्क में बनाने को लेकर शिवसेना का रुख नर्म पड़ता नजर आ रहा है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनके पिता की समाधि उनके दाह संस्कार के स्थल से थोड़ी दूर बनेगी।
शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में गुरुवार को प्रकाशित बयान में उद्धव ने कहा, ''समाधि शिवाजी पार्क में ही बनेगी, लेकिन दाह संस्कार स्थल से थोड़ी दूर मैदान के पश्चिमोत्तर कोने में छत्रपति शिवाजी की मूर्ति के पास। शिवसैनिकों को यह काम अपने हाथ में लेना होगा, जो बाल ठाकरे की ताकत थे।''
उद्धव ने कहा, ''शिवाजी पार्क को लेकर बाल ठाकरे का विचार वर्षो तक हमेशा उग्र रहा। उसी उत्साह के साथ महाराष्ट्र के लोगों को आगे भी इसी स्थान से प्रेरित किया जाएगा।''
शिवसेना के एक अन्य नेता राहुल शेवाले ने यह भी बताया कि शिवाजी पार्क का नाम बदलकर 'शिवतीर्थ' किए जाने की मांग भी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि केवल ठाकरे के दाह संस्कार स्थल का नाम ही 'शिवतीर्थ' किया जाएगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
