फोटो गैलरी

Hindi Newsशर्मिला को आत्महत्या के प्रयास में फिर किया गिरफ्तार

शर्मिला को आत्महत्या के प्रयास में फिर किया गिरफ्तार

सामाजिक कार्यकर्ता इरोम चानू शर्मिला को शुक्रवार को पुलिस एक सरकारी अस्पताल के बाहर बनाए गए छोटे अस्थायी आश्रय स्थल से जबरन ले गई। बुधवार को जेल से छूटने के बाद शर्मिला यहां अपना अनशन जारी रही थीं।...

शर्मिला को आत्महत्या के प्रयास में फिर किया गिरफ्तार
एजेंसीFri, 22 Aug 2014 12:54 PM
ऐप पर पढ़ें

सामाजिक कार्यकर्ता इरोम चानू शर्मिला को शुक्रवार को पुलिस एक सरकारी अस्पताल के बाहर बनाए गए छोटे अस्थायी आश्रय स्थल से जबरन ले गई। बुधवार को जेल से छूटने के बाद शर्मिला यहां अपना अनशन जारी रही थीं। उन्हें आत्महत्या के प्रयास के तहत फिर गिरफ्तार कर लिया गया है।

सूत्रों ने कहा कि 42 वर्षीय शर्मिला द्वारा कुछ खाने या पीने से इंकार किए जाने के बाद उन्हें चिकित्सीय जांच के लिए ले जाया जा रहा था।

एक अस्थायी कारागार से छूटने के बाद, सैंकड़ों महिलाओं और सामाजिक संगठनों का समर्थन रखने वाली शर्मिला जे एन सरकारी अस्पताल के अस्थायी कारागार से मुक्त होकर निकली थीं। वहां एक कमरे को उनके लिए जेल के रूप में तैयार किया गया था। इसके कुछ ही समय बाद उन्होंने अस्पताल के निकट एक स्थान पर अपना अनशन शुरू कर दिया।

शर्मिला ने कहा कि मैं अपनी :आफस्पा हटाने की: मांग पूरी हो जाने तक अनशन जारी रखूंगी। सत्र अदालत का यह आदेश स्वागत योग्य है कि :एक विवादास्पद कानून को हटाने के लिए अनशन शुरू करके: मैं आत्महत्या का प्रयास नहीं कर रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें