29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
कैबिनेट में वरिष्ठता क्रम पर पवार ने साधी चुप्पी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:16-07-12 05:09 PM
Last Updated:16-07-12 08:59 PM
सरकार में वरिष्ठता क्रम को लेकर राकांपा की नाखुशी की खबरों के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने सोमवार को केंद्रीय कैबिनेट में खुद को तीसरे नंबर पर लाये जाने से उठे विवाद पर कुछ नहीं कहा।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के 84वें स्थापना दिवस से इतर इस बारे में पूछे जाने पर पवार ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह कृषि से संबंधित समारोह है, इसलिए इसी विषय पर बातचीत की जाए।
संवाददाताओं ने राकांपा अध्यक्ष से बार बार उक्त विवाद पर प्रश्न किया, लेकिन वह चुप्पी साधे रहे। राकांपा प्रवक्ता डीपी त्रिपाठी भी समारोह में आये थे और उन्होंने भी इस मामले में मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।
लेकिन कृषि और संसदीय कार्य राज्यमंत्री हरीश रावत ने समारोह से इतर संवाददाताओं से कहा कि यह तय करने का विशेषाधिकार प्रधानमंत्री का है कि कैबिनेट बैठक में उनके पास वाली सीट पर कौन बैठेगा। रावत ने कहा कि इस मुद्दे पर संप्रग में कोई समस्या नहीं है। केवल बाहर इस बारे में चर्चा हो रही है।
माना जा रहा है कि सरकार में नये क्रम को लेकर राकांपा ने शनिवार को उपराष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार का नाम तय करने के लिए हुई संप्रग की बैठक से दूरी बनाई थी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हाल ही में अपनी कैबिनेट में रक्षा मंत्री ए के एंटनी को नंबर दो स्थान दिया था, जिससे प्रणव मुखर्जी के बाद नये क्रम के संकेत मिले थे।
उपराष्ट्रपति पद के लिए जसवंत सिंह को उम्मीदवार बनाने के राजग के फैसले पर रावत ने कहा कि बेहतर होता अगर भाजपा ने हामिद अंसारी को निर्विरोध निर्वाचित कराने की राजनीतिक सोच दिखाई होती। खैर, उन्हें नतीजा पता है कि संप्रग के उम्मीदवार अंसारी आसानी से जीत जाएंगे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
