बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
नीतीश के पास कोई सिद्घांत नहीं: शाहनवाज
सौर घोटाले को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा
कड़वाहट दूर करने की कवायद में मोदी मिले आडवाणी से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
मुलायम ने मांगा मुसलमानों के लिए आरक्षण
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:17-12-12 08:17 PM
Last Updated:18-12-12 10:09 AM
सरकारी नौकरियों में काम कर रहे अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को पदोन्नति में आरक्षण दिए जाने के विरोध के कारण अलग-थलग पड़ी समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को कहा कि सरकार को मुसलमानों को आरक्षण देने की दिशा में काम करना चाहिए। मुलायम ने यह धमकी भी दी कि पदोन्नति में आरक्षण आया तो वह संप्रग को समर्थन के बारे में विचार करेंगे।
संसद परिसर में इस बाबत सवाल पूछे जाने पर मुलायम ने कहा कि हम समर्थन जारी रखने के बारे में विचार करेंगे। उनकी टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब राज्यसभा में आज उनकी पार्टी ने संविधान संशोधन के जरिए मुसलमानों को आनुपातिक आरक्षण दिए जाने की मांग उठाई। सपा के इस कदम को अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को पदोन्नति में आरक्षण दिए जाने के कदम की काट के रूप में देखा जा रहा है।
सच्चर समिति की रिपोर्ट का हवाला देते हुए मुलायम ने कहा कि मुस्लिम समुदाय की स्थिति अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों से बदतर है इसलिए उन्हें आरक्षण मिलना चाहिए और इसका कोई विकल्प नहीं है। उनके खिलाफ चल रही सीबीआई जांच के परिप्रेक्ष्य में पूछे गए एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह किसी भी दबाव में नहीं आएंगे।
01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
