गुरुवार, 23 मई, 2013 | 09:37 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
कैप्टन कालिया की मृत्यु मौसम के कारण हुई: मलिक
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:14-12-12 10:10 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पाकिस्तानी सेना द्वारा करगिल युद्ध के शहीद कैप्टन सौरभ कालिया को यातना दिए जाने को लेकर चर्चा के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम की कैप्टन कालिया की मृत्यु पाकिस्तानी गोली से हुई या मौसम से।

उच्चतम न्यायालय ने इससे पहले करगिल युद्ध के शहीद कैप्टन कालिया के पिता एन के कालिया की याचिका पर आज केंद्र से जवाब मांगा। इस याचिका में उन्होंने न्यायालय से सरकार को यह निर्देश देने की मांग की है कि वह उनके बेटे को यातना दिए जाने के मुद्दे को इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में उठाए। कैप्टन सौरभ कालिया का क्षत-विक्षत शव 1999 के करगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना को सौंपा गया था।

मलिक ने यहां पहुंचने पर संवाददाताओं से कहा कि मैंने मामले की पड़ताल नहीं की है। यह अभी मेरे संज्ञान में आया है। मैं उस लड़के, उस सैनिक के पिता से मिलकर बेहद खुश होऊंगा और उनसे हाथ मिलाऊंगा तथा यह जानना चाहूंगा कि वाकई क्या हुआ था।

मलिक ने कहा कि खासतौर पर जब सीमा पर लड़ाई चल रही हो तो हम वाकई नहीं जानते कि उनकी मृत्यु पाकिस्तान की ओर से दागी गई गोली के लगने से हुई या मौसम के कारण हुई

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°