मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत दिल्ली सरकार ने भुल्लर का मामला गृह मंत्रालय को भेजा राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
राष्ट्रपति उम्मीदवार का ऐलान सहयोगियों को भरोसे में लेकरः खुर्शीद
चेन्नई, एजेंसी
First Published:10-06-12 08:06 PM
Last Updated:10-06-12 09:27 PM
केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने देश के नए राष्ट्रपति के नाम को लेकर जारी अटकलों के बीच रविवार को कहा कि केंद्र में सत्तारूढ कांग्रेस की अगुवाई वाला संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अपने सभी सहयोगी दलों को विश्वास में लेकर ही राष्ट्रपति के उम्मीदवार का एलान करेगा।
खुर्शीद ने हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रपति के नाम को तय करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पार्टी नेतृत्व इस सिलसिले में सामने आए सभी नामों पर गौर कर रहा है। हालांकि इस बारे में कोई भी फैसला करने से पहले सभी सहयोगी दलों को विश्वास में लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि देश को एक शानदार राष्ट्रपति मिलेगा। दरअसल राष्ट्रपति किसी ऐसे व्यक्ति को होना चाहिए जिसे अधिक से अधिक राजनीतिक दलों का समर्थन और भरोसा हासिल होना चाहिए। हमें पूरी उम्मीद है कि हम ऐसे ही किसी व्यक्ति को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के तौर पर पेश करने में सफल रहेंगे।
वैसे, तो कांग्रेस की कोर कमेटी ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार तय करने के लिए अधिकृत किया हुआ है लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं हो पाया है। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी का नाम बार-बार उम्मीदवार के रूप में सामने आ रहा है लेकिन कांग्रेस की तरफ से अभी तक कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया गया है। बहरहाल राष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार का एलान कर दिए जाने की संभावना है।
इस दौरान खुर्शीद ने गृहमंत्री पी चिदंबरम के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई जारी रहने के अदालती फैसले के बाद उनके इस्तीफा देने की मांग को बकवास करार दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष हरेक सप्ताह किसी न किसी बात को लेकर चिदंबरम के इस्तीफे की मांग करने लगता है। यह मांग पूरी तरह बकवास है।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
