29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
तेंदुलकर ने राज्यसभा में की नई पारी की शुरुआत
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:08-08-12 02:19 PM
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आज अपनी नई पारी शुरू करते हुए पहली बार राज्यसभा पहुंचे और उन्होंने सदन के कामकाज को उत्सुकता एवं गंभीरता के साथ देखा। उनके साथ प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री रेखा भी सदन में आईं।
मानसून सत्र के प्रथम दिन सचिन अपनी चिरपरिचित मुस्कान के साथ आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही पहुंच गए। सफेद काली धारियों वाली शर्ट और काली पैंट पहने सचिन मनोनीत सदस्य विजय माल्या के बगल वाली सीट पर बैठे।
सचिन को देखते ही विभिन्न दलों के सदस्यों ने उनके पास जा कर उनसे हाथ मिलाया और बातचीत की। माकपा के टी के रंगराजन काफी देर तक उनसे बात करते नजर आए।
सदन की बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद अभिनेत्री रेखा सदन में पहुंचीं। क्रीम कलर की सुनहरे बॉर्डर वाली सिल्क की साड़ी पहने रेखा मनोनीत सदस्य अनु आगा के बगल वाली सीट पर बैठीं।
बैठक शुरू होने के बाद सभापति हामिद अंसारी जब कई पूर्व सदस्यों के निधन पर और विभिन्न हादसों में मारे गए लोगों को पूरे सदन की ओर से श्रद्धांजलि दे रहे थे, तो सचिन और रेखा उनकी बात को बेहद गंभीरता से सुन रहे थे। बाद में विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की बैठक दोपहर बारह बजे तक स्थगित कर दी गई।
दोपहर बारह बजे बैठक शुरू होने के कुछ ही क्षण पहले रेखा और सचिन सभापति वाले द्वार से सदन में आए। रेखा जहां सत्ता पक्ष की सीटों की ओर चली गईं, वहीं सचिन अपनी सीट की ओर बढ़ गए। कांग्रेस की नेता रेणुका चौधरी ने रेखा को जनार्दन द्विवेदी सहित सभी वरिष्ठ सदस्यों से मिलवाया।
उधर सचिन अपने स्थान पर जाकर खड़े हो गए और उन्होंने कई बार उपर दर्शक एवं प्रेस दीर्घा की ओर अपनी नजर डाली। बाद में वह कई अन्य सदस्यों से बात करने लगे।
सदन की कार्यवाही शुरू होने पर रेखा और सचिन अपनी सीटों पर बैठ गए और कामकाज को उत्सुकता एवं गंभीरता से देखते रहे। बीच में रेखा अनु आगा और जावेद अख्तर से भी बातचीत करते एवं मुस्कुराते नजर आईं।
गौरतलब है कि रेखा और सचिन को गत मई में उच्च सदन के लिए मनोनीत किया गया था। रेखा ने पिछले सत्र में अपनी सदस्यता की शपथ सदन में आ कर ही ली थी। उसके बाद वह पहली बार आज सदन में आईं।
सचिन ने पिछला सत्र खत्म होने के बाद सभापति के कक्ष में सदस्यता की शपथ ली थी। रेखा और सचिन दोनों ने ही कल उप राष्ट्रपति चुनाव में मतदान भी किया था।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल