रविवार, 19 मई, 2013 | 19:39 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
शिवानंद की भागवत पर टिप्पणी पर भाजपा को आपत्ति
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:07-01-13 10:35 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
जदयू के एक नेता द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की तुलना एमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी से किये जाने पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जतायी और मांग की कि जदयू संयम का परिचय दे।

जदयू महासचिव एवं प्रवक्ता शिवानंद तिवारी ने आज कहा कि भागवत और ओवैसी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उनसे भागवत की इस कथित टिप्पणी के बारे में पूछा गया था कि महिलाएं घर की देखभाल करने के लिए अपने पति के साथ बंधन में बंधी हैं।

तिवारी ने कहा कि यह आदिमानव वाली मानसिकता है। वे प्राचीन काल को पुनर्जीवित कर रहे हैं । भागवत के संगठन का दर्शन यह है कि ऊंची जाति के लोगों के साथ बैठने के लिए निचली जाति के लोगों को दंडित किया जाना चाहिए और यदि वह संस्कृत सुनता है तो उसके कानों में पिघला सीसा डाल देना चाहिए।

तिवारी की इस टिप्पणी की भाजपा और संघ ने आलोचना की । भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद ने तिवारी के बयान पर गहरा अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि हम ऐसी निराधार, प्रमाणरहित और अभद्र टिप्पणी की निन्दा करते हैं । ओवैसी की तुलना भागवत से करने संबंधी तिवारी की टिप्पणी निन्दनीय है ।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°