29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
TMC सांसदों ने FDI पर बैठक का किया बहिष्कार
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:04-12-12 02:32 PM
बहु ब्रांड खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मुद्दे पर लोकसभा में बुधवार को होने वाले मतदान में शामिल होने के बारे में संशय बनाए रखते हुए आंध्र प्रदेश में तेलंगाना क्षेत्र के आठ कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को पार्टी नेताओं द्वारा बुलाई गई एक बैठक का बहिष्कार किया।
पृथक तेलंगाना राज्य के गठन की मांग पर कोई फैसला न करने को लेकर कांग्रेस और संप्रग सरकार का खुलेआम विरोध कर रहे इन सांसदों ने बुधवार को मतदान से अलग रहने के सवाल को भी खुला रखा और कहा कि इस बारे में फैसला बुधवार को ही किया जाएगा।
केन्द्रीय गृह मंत्री और सदन के नेता सुशील कुमार शिंदे और संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने यह बैठक सरकार के पक्ष में मतदान का उनसे आश्वासन हासिल करने के उद्देश्य से बुलाई थी। हालांकि, सिर्फ दो केन्द्रीय मंत्रियों एस जयपाल रेड्डी और सर्व सत्यनारायण और बलराम नायक ने मंगलवार सुबह हुई इस बैठक में हिस्सा लिया।
करीमनगर से पार्टी सांसद पी प्रभाकर ने कहा कि हमने बैठक का बहिष्कार किया। हम जाना नहीं चाहते थे। प्रभाकर के सहयोगी और निजामाबाद से संसद मधु गौड़ याक्षी ने भी इसी तरह की बात की और कहा कि उन्होंने पार्टी नेताओं द्वारा बुलाई गई बैठक का एक मत से बहिष्कार करने का निर्णय किया था।
प्रभाकर ने सोमवार को यह संकेत दिया था कि पृथक तेलंगाना राज्य के गठन की घोषणा को लेकर केन्द्र द्वारा किए जा रहे विलंब के विरोध में वे एफडीआई पर मतदान से अलग रह सकते हैं। इसके बाद ही पार्टी नेताओं ने मंगलवार को यह बैठक बुलाई थी।
यह पूछे जाने पर कि क्या वे मंगलवार को चर्चा में और बुधवार को मतदान में हिस्सा लेंगे, दो सांसदों ने कहा कि यह बुधवार को तय किया जाएगा। कांग्रेस पहले ही तीन लाइन का व्हिप जारी कर चुकी है, जिसमें पार्टी सांसदों ने सदन में उपस्तित रहने और सरकार के पक्ष में मतदान करने को कहा गया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
