खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
RBI की मध्यतिमाही मौद्रिक नीति समीक्षा में ये है खास...
मुंबई, एजेंसी
First Published:18-12-12 01:28 PM
Last Updated:18-12-12 01:36 PM
बैंकों और उद्योग जगत की उम्मीदों को झटका देते हुये रिजर्व बैंक ने आज मौद्रिक नीति की मध्य तिमाही समीक्षा में नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। रिजर्व बैंक की मध्य तिमाही मौद्रिक नीति समीक्षा की मुख्य बातें इस प्रकार हैं:
- रिजर्व बैंक ने रेपो दर और नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) अपरिवर्तित रखा।
- आरबीआई ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में स्थिरता आने के कुछ संकेत मिले हैं किंतु स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है।
- देश में, आर्थिक हालात में सुधार के कुछ आरंभिक संकेत मिले हैं, यद्यपि वृद्धि दर हाल के रुझान से काफी नीचे है।
- सरकार द्वारा हाल ही में किए गए नीतिगत उपायों एवं और सुधारों से कारोबारी धारणा को प्रोत्साहित करने, निवेश माहौल सुधारने में मदद मिलनी चाहिए।
- मुद्रास्फीति का दबाव नरम पड़ रहा है, लेकिन खाद्य एवं जिंसों की उंची कीमतों से जोखिम बना हुआ है।
- आरबीआई ने कहा कि वह वृद्धि दर मुद्रास्फीति संबंधी उभरती स्थितियों पर पैनी नजर रखे हुए हैं।
- रिजर्व बैंक 2012-13 के लिए वृद्धि दर एवं मुद्रास्फीति की संभावनाओं पर अपना नया आकलन जनवरी में पेश करेगा।
- मुद्रास्फीति का दबाव घटने के साथ मौद्रिक नीति के रुख में बदलाव लाना है और अब से वृद्धि दर के समक्ष खड़ी चुनौतियों से निपटना है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
