इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि भाजपा संसदीय दल की बैठक जारी, नरेंद्र मोदी भी शामिल स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार
मुसलमानों को आरक्षण के लिए सपा का हंगामा
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:17-12-12 12:23 PM
सरकारी नौकरियों में मुसलमानों को आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई।
सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति हामिद अंसारी ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू करने का ऐलान किया, सपा के नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि सरकारी नौकरियों में मुसलमानों को आरक्षण दिए जाने पर चर्चा के लिए उन्होंने प्रश्नकाल स्थगित करने का नोटिस दिया है।
यादव ने कहा कि मुसलमानों की हालत आज दलितों से भी ज्यादा खराब है। देश में मुसलमानों की स्थिति का पता लगाने के लिए गठित सच्चर समिति की रिपोर्ट में भी यह बात कही गई है।
उन्होंने कहा कि जब दलितों के उत्थान के लिए संविधान में संशोधन कर सरकारी नौकरियों में उन्हें पदोन्नति में आरक्षण दिया जा सकता है तो मुसलमानों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण क्यों नहीं दिया जा सकता।
सभापति ने उनसे कहा कि वह यह मुद्दा शून्यकाल में उठाएं और अभी प्रश्नकाल चलने दें। लेकिन यादव नहीं माने और प्रश्नकाल स्थगित कर मुसलमानों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने पर चर्चा के लिए मांग करते रहे। उनकी पार्टी के नरेश अग्रवाल ने कहा कि यह गंभीर विषय है और इसे टाला नहीं जा सकता।
भाजपा सदस्यों ने यादव की मांग का विरोध किया।
अंसारी ने कहा कि यह मुद्दा शून्यकाल में उठाया जा सकता है। इसी बीच सपा सदस्य सच्चर समिति की रिपोर्ट लागू करो के नारे लगाते हुए आसन के समीप आ गए। अंसारी ने उनसे अपने स्थानों पर लौट जाने को कहा। लेकिन हंगामा थमते न देख उन्होंने बैठक आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी।
सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति हामिद अंसारी ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू करने का ऐलान किया, सपा के नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि सरकारी नौकरियों में मुसलमानों को आरक्षण दिए जाने पर चर्चा के लिए उन्होंने प्रश्नकाल स्थगित करने का नोटिस दिया है।
यादव ने कहा कि मुसलमानों की हालत आज दलितों से भी ज्यादा खराब है। देश में मुसलमानों की स्थिति का पता लगाने के लिए गठित सच्चर समिति की रिपोर्ट में भी यह बात कही गई है।
सभापति ने उनसे कहा कि वह यह मुद्दा शून्यकाल में उठाएं और अभी प्रश्नकाल चलने दें। लेकिन यादव नहीं माने और प्रश्नकाल स्थगित कर मुसलमानों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने पर चर्चा के लिए मांग करते रहे। उनकी पार्टी के नरेश अग्रवाल ने कहा कि यह गंभीर विषय है और इसे टाला नहीं जा सकता।
भाजपा सदस्यों ने यादव की मांग का विरोध किया।
अंसारी ने कहा कि यह मुद्दा शून्यकाल में उठाया जा सकता है। इसी बीच सपा सदस्य सच्चर समिति की रिपोर्ट लागू करो के नारे लगाते हुए आसन के समीप आ गए। अंसारी ने उनसे अपने स्थानों पर लौट जाने को कहा। लेकिन हंगामा थमते न देख उन्होंने बैठक आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी।
30

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
हिन्दुस्तान गुलामी की तरफ बढ रहा है जब मुलायम और मायावती जैसे नेता जब तक जाती धर्म समाज को बाट रहे है जो की देश के लिए सही बात नहीं है aarachn ला के ये क्या साबित करना चाहते है की मुस्लिम हिन्दू के सबसे बड़े समाज सुधारक है ये तो बस धर्म और समाज जाती के नाम पर राजीनीति करते को रोजगार देने की जगह बेरोजगारी भत्ता दे रहे है वाह क्या खूब है,खुद बता नहीं सकते की हमारे पास इतना रूपया कहा से आया और काले धन वपश लाने की बात करते है,आप सिर्फ अपनों वालो की भलाई कर लो तो समझ लो की आप ने पुरे हिन्दुस्तान की भलाई कर आप को ये बात बुरी लगे तो समझ लो आप नेक काम कर सकते
By sandeep shukla (18th-December-2012 06:30:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल