ब्रेकिंग
दामाद मयप्पन से मिलने श्रीनिवासन मुंबई के लिए रवाना
दिल्ली बलात्कार मामला: चार गिरफ्तार, दो फरार
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:18-12-12 05:42 PM
Last Updated:18-12-12 07:33 PM
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चलती बस में 23 वर्षीय पैरा मेडिकल छात्र के साथ सामूहिक बलात्कार और बेरहम तरीके से मारपीट की घटना के दो दिन बाद दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को चार लोगों को गिरफ्तार करके मामले को सुलझा लेने का दावा किया और कहा कि दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए वह मामले की त्वरित अदालत में सुनवायी की मांग करेगी। चिकित्सकों ने बताया कि पीड़ित छात्रा की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है लेकिन कल से बेहतर है।
दिल्ली पुलिस आयुक्त नीरज कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चार्टर्ड बस के चालक, उसके भाई और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बाकी दो आरोपियों की धरपकड़ के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है। चार्टर्ड बस को सामान्य रूट पर चलाने की कानूनी इजाजत नहीं थी। रविवार की रात में बस चालक राम सिंह, उसके भाई मुकेश, सहायक जिम इंस्ट्रुक्टर विनय शर्मा और फल विक्रेता पवन गुप्ता मस्ती काटने निकले थे। इस दौरान वे मुनीरका बस स्टाप से पहुंचे जहां पैरामेडिकल छात्र और उसका पुरुष मित्र द्वारका जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे।
कुमार ने कहा कि राम सिंह ने आवाज लगाई कि बस द्वारका जा रही है और उसने दोनों को बस में बैठने को कहा। बस चलने के बाद बस में मौजूद लोगों ने लड़की से दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। लड़की के पुरुष मित्र ने विरोध किया और उसे बचाने का प्रयास किया। उसकी बुरी तरह से पिटायी की गई। लड़की ने भी उसे बचाने का प्रयास किया।
20

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
