UPA के 9 साल...कहीं किया कमाल, कहीं रहा मलाल श्रीनगर में मुठभेड़, लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर चीनी-अमेरिकी सेनाओं के बीच जारी है बुलंदियों का दौर राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
हमेशा दबाव में होते हैं प्रधानमंत्री: रामदेव
हैदराबाद, एजेंसी
First Published:11-06-12 02:13 PM
योग गुरु बाबा रामदेव ने काले धन सरकार की ओर से जारी किए गए श्वेत पत्र को 'झूठा पत्र' करार देते हुए सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दबाव में काम कर रहे हैं और तो और वह मुस्कुरा भी नहीं पाते।
तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के साथ संयुक्त प्रेस सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री दबाव में हैं।
उन्होंने कहा, ''वह हमेशा दबाव में होते हैं। इसीलिए वह मुस्कुरा भी नहीं पाते।''
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री निजीतौर पर ईमानदार हैं लेकिन उन्हें राजनीतिक व संवैधानिक ईमानदारी दिखानी पड़ेगी।
रामदेव ने कहा कि नौ अगस्त को काले धन व भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन होगा।
उन्होने कहा कि देश में सबसे ज्यादा काला धन सोने के रूप में है। रियल एस्टेट व खनन क्षेत्र में सबसे ज्यादा काला धन है।
रामदेव ने कहा, ''काले धन पर श्वेत पत्र एक झूठा पत्र है।''
नायडू ने काले धन व भ्रष्टाचार के खिलाफ रामदेव के धरना-प्रदर्शन के प्रति अपनी पार्टी का समर्थन जताया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
