मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
राजस्थान से संदिग्ध पाक नागरिक हिरासत में
जयपुर, एजेंसी
First Published:18-06-12 12:14 PM
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से लगती अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के अनूपगढ थाना इलाके में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक संदिग्ध पाक नागरिक को पकड़ कर उससे पूछताछ करने के बाद पुलिस के हवाले किया है।
पुलिस उपाधीक्षक (अनूपगढ) राम प्रताप ने आज बताया कि सीमा सुरक्षा बल जवानों ने संदिग्ध पाक नागरिक को शनिवार को पकड कर पूछताछ करने के बाद रविवार को पुलिस के हवाले किया है।
संदिग्ध पाक नागरिक ने सीमा सुरक्षा बल और गुप्तचर एजेंसियों को पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद नूर पुत्र मोहम्मद याकूब कराची का रहने वाला बताया है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध पचास साल के पाक नागरिक से पांच रूपये मूल्य की कुछ पाक मुद्रा और बिना सिम का मोबाइल फोन जब्त किया है।
उन्होंने बताया कि संदिग्ध पाक नागरिक से सीमा सुरक्षा बल, पुलिस और जांच एजेंसियां संयुक्त पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध पाक नागरिक को फिलहाल गिरफतार नहीं किया गया है पूछताछ में पाक नागरिक होने की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल