पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम जयपुर में मूक-बधिर छात्राओं के साथ रेप, चार गिरफ्तार कर्नाटक में सिद्धारमैया ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार ओडिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार इराक में सीरियल ब्लास्ट, 73 की मौत, 148 घायल अमेरिका में मानव तस्करी के लिए भारतीय को जेल पाकिस्तान के समृद्ध भविष्य को हिंसा से खतरा: अमेरिका फेसबुक और ट्विटर पर भी जारी है सट्टेबाजी का गेम... फेसबुक और ट्विटर पर भी जारी है सट्टेबाजी का गेम...
रेलवे किराये में बढ़ोत्तरी के मंत्री ने दिए संकेत
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:29-11-12 05:26 PM
रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने गुरुवार को यात्री किराये में वृद्धि का संकेत देते हुए कहा कि अगर वह चाहते हैं कि रेलवे आगे बढ़े तो उन्हें वास्तविकता को समझना होगा।
लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों के सवालों के जवाब में बंसल ने कहा कि मैं इतना कहना चाहूंगा कि मैं आपसे उम्मीद करता हूं कि आप वास्तविकता को समझें।
प्रश्नकाल के दौरान तृणमूल सदस्य सौगत राय ने कहा कि जब ममता बनर्जी, दिनेश त्रिवेदी, मुकुल राय रेल मंत्री थे, तब रेल र्दुटनाओं में कमी आई थी। उन्होंने यह भी पूछा कि आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि रेल सुरक्षा का रेल किराये में वृद्धि से कोई लेना देना नहीं है, ऐसी स्थिति में सरकार आश्वासन दे कि वह रेल किराया नहीं बढ़ायेगी।
बंसल ने कहा कि सदस्य ने एक राजनीतिक प्रश्न भी पूछा है जिसका उत्तर समय आने पर देंगे। उन्होंने कहा कि लेकिन हम यह चाहते हैं कि रेलवे देश के विकास में अधिक योगदान दे और सकल रेलू उत्पाद में इसका हिस्सा 1.5 से 2 प्रतिशत हो, तो इसके लिए सुधार जरूरी है।
रेल मंत्री ने कहा कि कई साल से चार लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं लंबित हैं। उन्होंने कहा कि पित्रोदा और काकोदकर समिति ने अपनी सिफारिशों पर अमल करने के लिए कुल मिलाकर करीब आठ लाख करोड़ रुपये के आंकड़े बतायें हैं।
00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
EK TO DINO DIN BADTI MAHGAAI OR UPAR SE YE EK OR MAHNGAI BOMB FODNE KI SAJIS ARE NETAO KYA TUM LOGON MAI BILKUL BHI INSANIYAT NAHI BACHI HAI KYA KYA SARI DESH KI JANTA KO MARKAR HI DAM LOGE????
By D.K.BOSS (29th-November-2012 10:01:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
