बुधवार, 19 जून, 2013 | 23:06 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
Image Loading अन्य फोटो
संबंधित ख़बरे
रेलवे ने यात्री किराया बढ़ाया, 21 जनवरी से होगा लागू
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:09-01-13 04:24 PM
Last Updated:09-01-13 08:58 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
महंगाई से पहले से ही बुरी तरह प्रभावित जनता पर सरकार ने बुधवार को एक और बोझ डालते हुए रेल बजट से कुछ सप्ताह पूर्व यात्री किराए में दो से दस पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा की है। नई दरें 21 जनवरी से लागू होंगी।

रेल मंत्री पवन बंसल ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि किराए में बढ़ोतरी से रेलवे को 6600 करोड़ रुपए की प्राप्ति होगी। उन्होंने किराए में बढ़ोतरी को उचित ठहराते हुए कहा कि पिछले दस वर्ष से प्रथम श्रेणी को छोड़कर किसी अन्य श्रेणी के किराए में वृद्धि नहीं की गई थी। इससे रेलवे को होने वाला नुकसान साल दर साल बढ़ता जा रहा था।

बंसल ने बताया कि रेल किराए में दो से लेकर 10 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। द्वितीय श्रेणी साधारण (उपनगरीय) रेल किराया दो पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है, जबकि गैर उपनगरीय द्वितीय श्रेणी के किराए में तीन पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है।

मेल और एक्सप्रेस यात्री ट्रेन के द्वितीय श्रेणी का किराया चार पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है। स्लीपर क्लास छह पैसे और एसी चेयर कार के किराए में बढ़ोतरी दस पैसे होगी। करीब एक दशक बाद सभी श्रेणी के किराए में वृद्धि हुई है।

बंसल ने बताया कि इससे पहले एक अप्रैल 2012 को प्रथम श्रेणी के किराए में 10 पैसे, एसी 2 टियर 15 पैसे और एसी प्रथम श्रेणी, एक्जूक्टिव श्रेणी का किराया 30 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया था।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°