चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
गुजरात चुनाव: राहुल और मोदी के बीच वाकयुद्ध जारी
अहमदाबाद, एजेंसी
First Published:13-12-12 08:39 PM
गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान गुरुवार को भले ही सम्पन्न हो गया हो, लेकिन कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और राज्य के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच वाकयुद्ध जारी है।
राहुल ने गुरुवार को यहां से 135 किलोमीटर दूर उत्तरी गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर में एक चुनावी रैली को सम्बोधित किया। इस क्षेत्र में मतदान दूसरे चरण में होना है। सम्बोधन के दौरान उन्होंने लोगों से सवाल किया, ''क्या आपके घरों में बिजली रहती है? पानी रहता है? यहां के युवा नौकरी करते हैं?''
राहुल के सवालों के जवाब में भीड़ से जब जवाब आया 'नहीं', तब उन्होंने कहा, ''मुझे तो बताया गया है कि गुजरात चमक रहा है और यह सब एक व्यक्ति के प्रयासों से हुआ है।''
कुछ ही घंटे बाद मोदी ने पाटन जिले के सिद्धपुर में एक रैली को सम्बोधित किया, जिसमें उन्होंने राहुल की शैली अपनाते हुए लोगों से पूछा, ''क्या आपको 24 घंटे बिजली नहीं मिलती? 24 घंटे पानी नहीं मिलता? क्या आपको एक जेनरेटर की जरूरत है?''
तभी भीड़ से जवाब आया, ''नहीं।''
इसके बाद मोदी ने सीधे राहुल पर प्रहार करते हुए कहा, ''राहुल गांधी, मेरे पिता प्रधानमंत्री नहीं थे। यहां तक कि वह सरपंच भी नहीं थे। फिर भी लोग मुझे स्नेह करते हैं।''
उन्होंने कहा, ''राहुल बाबा, अगर आप रैली के लिए आए हैं तो अपना काम कीजिए। मैं जैसे ही हेलीकॉप्टर से उतरा, मुझे पता चल गया कि आपने क्या कहा।''
उन्होंने कहा, ''आज, राहुल बाबा यहां पालनपुर में हैं। राहुल बाबा, जब आप हेलीकॉप्टर से उड़ेंगे तो आपको यह भारी भीड़ जरूर दिखेगी।'' मोदी ने जोड़ा, ''राहुल को इतिहास-भूगोल का ज्ञान नहीं है।''
दोनों नेताओं के बीच वाकयुद्ध प्रथम चरण के मतदान के लिए हुए चुनाव प्रचार के दौरान भी हुआ था।
प्रथम चरण का मतदान गुरुवार शाम सम्पन्न हो गया। इस चरण में सौराष्ट्र क्षेत्र और दक्षिण गुजरात में मतदान हुआ। दूसरे चरण में 17 दिसम्बर को कच्छ तथा उत्तर और मध्य गुजरात में मतदान होना है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
