ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार आज ही मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगे गुरुनाथ मयप्पन किडनैपिंग केस में फंसी सना खान, परेशान हुए सलमान श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त
प्रोन्नति में आरक्षण विधेयक पर चर्चा गुरुवार को: सरकार
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:19-12-12 09:24 PM
Last Updated:20-12-12 08:32 AM
प्रोन्नति में आरक्षण विधेयक को लेकर बुधवार को लोकसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस सदस्यों के बीच हाथापाई की नौबत आने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री नारायणसामी ने कहा कि विधेयक पर गुरुवार को चर्चा होगी।
संविधान (में 117वां संशोधन) विधेयक, 2012 पेश करने से बाधित किए जाने के तत्काल बाद नारायणसामी ने कहा कि सरकार विधेयक को पारित कराने के लिए वचनबद्ध है और यह कहते हुए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का बचाव किया कि उन्होंने हाथपाई की स्थिति बिगड़ने से बचा ली।
सपा सदस्य यशवीर सिंह ने लोकसभा में नारायणसामी से विधेयक की प्रति छीन ली और उसके बाद सोनिया गांधी खड़ी हुई और उन्होंने विधेयक की प्रति वापस लेने की कोशिश की।
नारायणसामी ने कहा, ''कांग्रेस अध्यक्ष ने हमारे लोगों को हाथापाई में शामिल होने से रोका।''
नारायणसामी ने कहा, ''सपा सदस्य ने विधेयक की प्रति छीनकर गलत किया। यह विशेषाधिकार का एक मामला है। मैड़ा (सोनिया गांधी) की प्रतिक्रिया से जाहिर होता है कि वह इस विधेयक के प्रति कितनी समर्पित हैं।''
घटना के बारे में जानकारी देते हुए नारायणसामी ने कहा कि जब यशवीर उनके पीछे कांग्रेस खेमे से होते हुए पहुंचे तो वह चकित रह गए।
नारायणसामी ने कहा, ''विधेयक पेश करने से पहले मैं प्रावधानों को पढ़ रहा था। सपा सदस्य कांग्रेस खेमे की तरफ से आए। मैं चकित रह गया। विधेयक की प्रति छीनने की उन्हें कोई जरूरत नहीं थी।''
उन्होंने कहा कि विधेयक पेश हो चुका है और अब यह लोकसभा की सम्पत्ति है, जिसपर गुरुवार को चर्चा होगी। गुरुवार शीतकालीन सत्र का अंतिम दिन है।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस सदस्य के खिलाफ दंड की मांग करेंगे, नारायणसामी ने कहा कि उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ पर यह निर्णय छोड़ दिया है।
01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
