फोटो गैलरी

Hindi Newsमोदी के संसद में दिए गए भाषण की प्रमुख बातें

मोदी के संसद में दिए गए भाषण की प्रमुख बातें

-विदेश दौरों के दौरान भी गरीबों का ख्याल रखा और उनकी बेहतरी के उपायों का पता लगाया। -मेरा एक ही धर्म है- इंडिया फर्स्ट और एक ही धर्म ग्रंथ है- भारत का संविधान। -हिन्दू मुस्लिम एक होकर गरीबी के...

मोदी के संसद में दिए गए भाषण की प्रमुख बातें
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 27 Feb 2015 05:59 PM
ऐप पर पढ़ें

-विदेश दौरों के दौरान भी गरीबों का ख्याल रखा और उनकी बेहतरी के उपायों का पता लगाया।
-मेरा एक ही धर्म है- इंडिया फर्स्ट और एक ही धर्म ग्रंथ है- भारत का संविधान।
-हिन्दू मुस्लिम एक होकर गरीबी के खिलाफ लड़ें, न कि एक-दूसरे के खिलाफ।
-मेरा नारा रहा है- सबका साथ सबका विकास।
-मनरेगा को खत्म नहीं करेंगे, इसे मजबूत करेंगे।
-स्वच्छता अभियान से वास्तव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
-जनधन योजना के तहत उन लोगों के खाते हुए, जिन्होंने अभी तक सपना भी नहीं देखा था।
-कालाधन के लिए सरकार प्रयासरत है और हमें स्विस बैंक से इस संबंध में जानकारियां मिल रही हैं।
-सवा चार लाख शौचालय देश के स्कूलों में चाहिए, सवा लाख शौचालय बनाने हैं और बाकी बने हुए हैं। जून से पहले स्कूलों में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
-भूमि अधिग्रहण बिल में अगर अभी भी सुधार की गुंजाइश है तो अभी भी कम उसके लिए तैयार हैं।
-कश्मीर में आपदा के दौरान खुद उपस्थित होकर सहायता कार्य को गति प्रदान की।
-कॉपरेटिव फेडरेलिज्म वक्त का तकाजा, देश तब मजबूत होगा, जब राज्य मजबूत होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें