चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि भाजपा संसदीय दल की बैठक जारी, नरेंद्र मोदी भी शामिल
27वीं इंजीनियरिंग कांग्रेस की मेजबानी करेगी दिल्ली
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:02-12-12 05:16 PM
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 13 दिसम्बर को दिल्ली में आयोजित 27वीं भारतीय इंजीनियरिंग कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे। इस बार सम्मेलन का विषय 'इंजीनियरिंग के माध्यम से सतत विकास' है।
इस चार दिवसीय सम्मेलन में भारत सहित दुनियाभर के एक हजार से अधिक प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। दिल्ली स्थित इंस्टीटय़ूट ऑफ इंजीनियर्स (आईईआई) सम्मेलन का आयोजन शहरी विकास मंत्रालय और दिल्ली सरकार के साथ मिलकर कर रहा है।
आईईआई और सम्मेलन के अध्यक्ष आर. एन. राजपूत ने बताया, ''सम्मेलन का आयोजन इंजीनियरों को उनके सम्बंधित क्षेत्रों से जुड़ी नई और बेहतर जानकारी उपलब्ध कराने के लिए किया गया है, ताकि वह और अच्छा काम कर सकें।''
सम्मेलन में गरीबी घटाने में इंजीनियरों की भूमिका पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। इस अवसर पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें मुख्य रूप से आने वाले उत्पादों और तकनीक का प्रदर्शन किया जाएगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
