ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया प्रधानमंत्री 22 मई को पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
दोषी होने पर होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
दोषी होने पर होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
दोषी होने पर होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
कियानी ने भारत से रिश्तों पर नवाज को दी सलाह
राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना आज, प्रणब की ताजपोशी तय
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:22-07-12 09:27 AM
Last Updated:22-07-12 11:27 AM
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी का राष्ट्रपति बनना तय है। आज मतगणना है और उम्मीद है कि दोपहर बाद तक यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी घोषणा हो जाएगी।
इससे पहले निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के लिए संसद भवन में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना सुबह 11 बजे शुरू होगी और उम्मीद है कि नतीजा दोपहर बाद तक सामने आ जाएगा।
इस चुनाव में मुखर्जी का सीधा मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार पीए संगमा से है। सियासी गणित के हिसाब से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के उम्मीदवार मुखर्जी का देश का 14 वां राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है।
मुखर्जी को संप्रग के अलावा राजग और वाम मोर्चा के भी कई घटक दलों का समर्थन मिलने के बाद उनकी जीत तय मानी जा रही है। सिर्फ इंतजार इस बात का है कि उन्हें कितने मत मिलते हैं और वह कितने अंतर से जीतते हैं।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष संगमा को समर्थन देने के सवाल पर राजग के घटक दलों में एक राय नहीं बन पाई। गठबंधन में शामिल जदयू, शिव सेना और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी मुखर्जी के पक्ष में मतदान करने का फैसला किया।
वैसे राष्ट्रपति भवन तक पहुंचने के लिए मुखर्जी को अभी चंद रोज और इंतजार करना पडेगा। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है और विजयी रहने की स्थिति में मुखर्जी को इस पद की शपथ इसके अगले दिन दिलाई जाएगी।
20

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
कोई बनया जाय क्या फर्क पड़ता
By anil (22nd-July-2012 10:44:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
