बुधवार, 19 जून, 2013 | 20:40 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत दिल्ली सरकार ने भुल्लर का मामला गृह मंत्रालय को भेजा  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
Image Loading अन्य फोटो
संबंधित ख़बरे
प्रणव ने कहा, मैं खुद भी अंधेरे में हूं
ढाका, एजेंसी
First Published:06-05-12 07:10 PM
Last Updated:06-05-12 08:44 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
प्रणव मुखर्जी ने राष्ट्रपति पद के लिए खुद के शीर्ष दावेदार होने की चर्चा पर रविवार को कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि देश में सुर्खियों में छाए इस मुद्दे पर वह खुद भी अंधेरे में हैं।

पिछले हफ्ते भारत का अगला राष्ट्रपति कौन होगा इसको लेकर अटकलों का बाजार काफी गर्म रहा। मुखर्जी के साथ मौजूदा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी इस पद के लिए मुख्य दावेदार के तौर पर उभरे हैं। हालांकि, सत्तारूढ़ संप्रग ने इस मुद्दे पर बहुत कम बोला है। मुखर्जी ने भी इस मुद्दे पर कुछ भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

वरिष्ठ संपादकों से यहां संवाद के दौरान वित्त मंत्री से एक पत्रकार ने कहा कि हम भारत के राष्ट्रपति पद के लिए आपका नाम प्रस्तावित किए जाने से खुश हैं। आपकी क्या टिप्पणी है। मुखर्जी ने हंसते हुए कहा कि वह खुद भी इस सवाल को लेकर अंधेरे में हैं।

संप्रग सरकार के संकट मोचक कहे जाने वाले मुखर्जी ने कहा कि मुझे नहीं पता। हमारे यहां निर्णय लेने की प्रक्रिया में जब तक फैसला नहीं कर लिया जाता तब तक कोई आधिकारिक तौर पर इसका खुलासा नहीं करता, इसलिए जितने अंधेरे में आप हैं, उतना ही मैं भी हूं।

रवींद्रनाथ टैगोर की 150 वीं जन्मशती में हिस्सा लेने के लिए 76 वर्षीय मुखर्जी कल शाम यहां दो दिन की यात्रा पर आए। पर्दे के पीछे से कांग्रेस और संप्रग में क्या विचार-विमर्श चल रहा है इस बारे में उनकी टिप्पणी में कोई संकेत नहीं मिला। उनकी यह टिप्पणी उस बयान के कुछ दिनों बाद आई है जिसमें उन्होंने मीडिया से इस मुद्दे पर अटकलें नहीं लगाने को कहा था।

इससे पहले, एशियाई विकास बैंक के संचालक मंडल की 45वीं वार्षिक बैठक में हिस्सा लेने के लिए मनीला जाने के रास्ते में मुखर्जी ने इन खबरों को अटकल बताकर खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि यह अटकलबाजी है। मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°