ब्रेकिंग
इंडिया सीमेंट्स ने बयान जारी कर कहा, मयप्पन ना मालिक हैं, ना CEO
राष्ट्रपति पद की दौड़ में 'दादा' सबसे आगे
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:04-05-12 08:54 PM
Last Updated:05-05-12 11:01 AM
देश के राष्ट्रपति पद के लिए प्रबल दावेदार प्रणब मुखर्जी पर आम सहमति बनती दिखाई दे रही है। कांग्रेस के प्रत्याशी को अस्वीकार करने वाली बीजेपी का रुख भी नरम दिखाई पड़ रहा है।
वाम दलों ने राष्ट्रपति चुनाव के मुद्दे पर शुक्रवार को बातचीत की और उम्मीदवार के बारे में अपना अंतिम रुख तय करने से पहले धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ विचार विमर्श करने का निर्णय किया। वामदलों ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर व्यापक सहमति की वकालत की।
माकपा नेता प्रकाश करात और सीताराम येचुरी ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह से मुलाकात की। बाद में येचुरी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार से अलग से मुलाकात की और राष्ट्रपति चुनाव के मुद्दे पर चर्चा की।
वामदलों की यहां माकपा मुख्यालय में हुई बैठक में करात और येचुरी के अलावा, कम्युनिस्ट पार्टी के ए बी बर्धन, सुधाकर रेडडी और डी राजा तथा फारवर्ड ब्लाक के देबब्रत विश्वास ने हिस्सा लिया। आरएसपी के टी जे चन्द्रचूड़न से फोन पर संपर्क कर नेताओं ने उनसे चर्चा की।
बैठक के बाद बर्धन ने कहा कि वाम दलों ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के मुद्दे पर आज प्रारंभिक बातचीत की। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर व्यापक सहमति हो तो बेहतर होगा। बर्धन ने कहा कि वामदलों ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के बारे में अपना अंतिम रुख तय करने से पहले धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ विचार विमर्श करने का निर्णय किया है।
यह पूछे जाने पर कि क्या वामदल इस पद के लिए वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी को समर्थन देने को तैयार है बर्धन ने कहा कि बैठक में किसी नाम पर चर्चा नहीं हुई। इस बारे में बार बार सवाल किये जाने पर उन्होंने कहा कि कोई नाम मुझ पर थोपने का प्रयास मत कीजिये।
इस सवाल पर कि क्या वामदल इस मुद्दे पर कांग्रेस से चर्चा करेंगे, भाकपा नेता ने कहा मैंने स्पष्ट रुप से कहा है कि हम धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ विचार विमर्श करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा के लिए वामदलों की इस महीने के अंत में फिर बैठक होगी।

02

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल