शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 05:21 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
राष्ट्रपति चुनाव पर असमंजस में है माकपा
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:03-05-12 04:58 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर आम सहमति पर जोर दे रही मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने गुरुवार को कहा कि उसने अभी तक अपने रुख को अंतिम रूप नहीं दिया है और कोई भी फैसला करने से पहले वह अन्य राजनीतिक दलों से सलाह मशविरा करेगी।
   
माकपा महासचिव प्रकाश करात ने इस मुद्दे पर किये गये सवाल के जवाब में कहा कि जहां तक राष्ट्रपति चुनाव का सवाल है, पार्टी ने अब तक अपने रुख के बारे में चर्चा नहीं की है। हम अन्य दलों से भी विचार विमर्श करेंगे। वाम दलों की कल बैठक हो रही है और उसके बाद छह मई को माकपा पोलित ब्यूरो की बैठक है, जिसमें फैसला किया जाएगा।
   
पार्टी सांसद एवं पोलित ब्यूरो सदस्य सीताराम येचुरी ने कहा कि वाम दल राष्ट्रपति चुनावों को लेकर कल चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का चयन यदि आम सहमति से होता है तो यह देशहित में होगा लेकिन यदि आम सहमति नहीं है तो चुनाव होंगे। इस मुद्दे पर आम सहमति कायम करने की जिम्मेदारी सत्ताधारी दल की है। उसे पहल कर आम सहमति बनाने की कोशिश करनी चाहिए।
   
येचुरी ने कहा कि एपीजे अब्दुल कलाम 2002 में इस पद के लिए चुनाव लडे थे और वाम दलों ने उस समय इंडियन नेशनल आर्मी की कैप्टन लक्ष्मी सहगल को मैदान में उतारा था क्योंकि आम सहमति नहीं थी।
   
उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी जैसे उम्मीदवारों के बारे में वाम दलों का नजरिया पूछने पर उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस इन दो नामों का ही विकल्प लेकर चलती है तो वाम दल देखना चाहेंगे कि किसके नाम को लेकर आम सहमति है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°