ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार आज ही मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगे गुरुनाथ मयप्पन किडनैपिंग केस में फंसी सना खान, परेशान हुए सलमान श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त
मतभेदों को पीछे छोड़ एकजुट हुई NDA
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:16-07-12 02:34 PM
राष्ट्रपति चुनाव में नजर आए मतभेदों को पीछे छोड़ते हुए भाजपा के नेतृत्व वाले राजग ने सोमवार को सर्वसम्मति से जसवंत सिंह को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया। वह संप्रग उम्मीदवार हामिद अंसारी के मुकाबले चुनाव लड़ेंगे।
राजग की बैठक के बाद इसके कार्यवाहक अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने ऐलान किया कि जसवंत को उप राष्ट्रपति पद के लिए सर्वसम्मति से उम्मीदवार चुना गया है।
अब राजग की कोशिश होगी कि जसवंत के लिए अन्नाद्रमुक और बीजद के अलावा अन्य दलों का समर्थन हासिल किया जाए। आडवाणी ने संप्रग के घटक दल तणमूल कांग्रेस से भी इस सिलसिले में बातचीत करने की संभावना से इंकार नहीं किया है।
तृणमूल ने गोपाल कृष्ण गांधी और कृष्णा बोस के नामों का प्रस्ताव संभावित उम्मीदवारों के रुप में किया था। पार्टी ने अब तक स्पष्ट नहीं किया है कि वह अंसारी की उम्मीदवारी का समर्थन करेगी या नहीं।
भाजपा ने उपराष्ट्रपति चुनाव में अपने महत्वपूर्ण सहयोगी जदयू के साथ संबंध सुधारने की कवायद में जदयू अध्यक्ष शरद यादव से राजग की ओर से उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की पेशकश की। राष्ट्रपति चुनाव में जदयू भाजपा से एकदम उलट संप्रग उम्मीदवार प्रणव मुखर्जी का समर्थन कर रही है, जबकि मुख्य विपक्षी दल पीए संगमा के समर्थन में है।
आडवाणी ने कहा कि शरद यादव का नाम उपराष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार के रुप में सामने आया। सुषमा स्वराज ने उनसे बात कर इस बारे में विचार करने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने कहा कि उनका स्वभाव इसकी इजाजत नहीं देता, क्योंकि आज की तारीख में वह सक्रिय राजनीति में मुक्त रूप से काम कर रहे हैं और उपराष्ट्रपति पद इसे बाधित करता है।
जसवंत के नाम पर राजग के सभी घटक दलों ने मुहर लगा दी।
राजग की बैठक के बाद इसके कार्यवाहक अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने ऐलान किया कि जसवंत को उप राष्ट्रपति पद के लिए सर्वसम्मति से उम्मीदवार चुना गया है।
अब राजग की कोशिश होगी कि जसवंत के लिए अन्नाद्रमुक और बीजद के अलावा अन्य दलों का समर्थन हासिल किया जाए। आडवाणी ने संप्रग के घटक दल तणमूल कांग्रेस से भी इस सिलसिले में बातचीत करने की संभावना से इंकार नहीं किया है।
भाजपा ने उपराष्ट्रपति चुनाव में अपने महत्वपूर्ण सहयोगी जदयू के साथ संबंध सुधारने की कवायद में जदयू अध्यक्ष शरद यादव से राजग की ओर से उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की पेशकश की। राष्ट्रपति चुनाव में जदयू भाजपा से एकदम उलट संप्रग उम्मीदवार प्रणव मुखर्जी का समर्थन कर रही है, जबकि मुख्य विपक्षी दल पीए संगमा के समर्थन में है।
आडवाणी ने कहा कि शरद यादव का नाम उपराष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार के रुप में सामने आया। सुषमा स्वराज ने उनसे बात कर इस बारे में विचार करने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने कहा कि उनका स्वभाव इसकी इजाजत नहीं देता, क्योंकि आज की तारीख में वह सक्रिय राजनीति में मुक्त रूप से काम कर रहे हैं और उपराष्ट्रपति पद इसे बाधित करता है।
जसवंत के नाम पर राजग के सभी घटक दलों ने मुहर लगा दी।
20

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल