चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पहुंच सकेंगे आम आदमी भी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:08-12-12 03:30 PM
राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में अब हर शनिवार को 200 लोग सेना के जवानों की एक टुकड़ी द्वारा दूसरी टुकड़ी को दायित्व सौंपे जाने की भव्य परंपरा चेंज ऑफ गार्ड देख सकेंगे।
चेंज ऑफ गार्ड के दौरान राष्ट्रपति के अंगरक्षकों की एक टुकड़ी घोड़ों पर सवार हो कर बैंड के साथ अपना दायित्व दूसरी टुकड़ी को सौंपती है। राष्ट्रपति भवन की भव्यता और गरिमा का अहसास कराने वाले उसके गुम्बद की पृष्ठभूमि में होने वाला यह आयोजन अब नए रूप में, सैन्य अभ्यास के साथ होगा।
राष्ट्रपति के प्रेस सचिव वेणु राजमोनी ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि हमने चेंज ऑफ गार्ड समारोह को लेकर लगी हर तरह की रोक हटाने का फैसला किया है। अब हर शनिवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण के लॉन में करीब 200 लोग आ कर इसका आनंद ले सकेंगे। यह बदलाव राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के कहने पर किया गया है। वह चाहते हैं कि इस जगह को आम आदमी के लिए भी खोला जाना चाहिए।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
