मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
प्रयाग महाकुम्भ: आस्था का मेला लेने लगा आकार
लखनऊ, एजेंसी
First Published:09-12-12 10:09 AM
उत्तर प्रदेश की प्रयाग नगरी (इलाहाबाद) में संगम की पावन धरती पर अगले महीने होने वाले महाकुम्भ की तैयारियां जोरों पर है। विश्व में आस्था एवं श्रद्धा का सबसे बड़ा केंद्र माने जाना वाला महाकुम्भ मेला अब धीरे-धीरे आकार लेने लगा है।
महाकुम्भ मेला परिक्षेत्र में सनातन धर्म की ध्वजाएं लहराने लगी हैं। करीब पौने पांच हजार एकड़ में बना मेला परिक्षेत्र में अब साधु-संतों और अखाड़ों के धर्माचार्यो का आगमन शुरू हो गया है। विभिन्न अखाड़ों के लिए आवंटित जगहों पर भूमि पूजन शुरू हो गया है।
महाकुम्भ मेले में जूना, आह्वान और अग्नि अखाडेम् ने अपनी-अपनी जगहों पर अभी से पूजा-पाठ शुरू कर दिया है।
मेला प्रशासन से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी की मानें तो महाकुम्भ में करोड़ों श्रद्धालुओं की आमद होनी है और उसी लिहाज से तैयारियां चल रही हैं। अखाड़ों के अलग-अलग शिविर भी बनने शुरू हो गए हैं।
अधिकारी बताते हैं कि शुक्रवार को बड़ा उदासीन और पंचायती अखाडेम् से जुड़े साधु-संतों ने विधि-विधान से भूमि पूजन सम्पन्न करवाया। अखाड़ों का भूमि पूजन वैदिक रीति से सम्पन्न हुआ।
प्रयाग नगरी में लगने वाले महाकुम्भ में एक तरफ जहां साधु-संतों ने अपनी तैयारियों को रफ्तार देनी शुरू कर दी है, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक स्तर पर काफी हीला-हवाली भी देखने को मिल रही है। मेला परिक्षेत्र में लोक निर्माण विभाग का काम सबसे सुस्त है। संगम की ओर जाने वाली सड़कों का अब तक कायाकल्प नहीं हो पाया है। शहर की सड़कों को तैयारियों के नाम पर फिलहाल खोद डाला गया है। सड़क बनाने का काम धीमी गति से चल रही है।
लोक निर्माण विभाग से जुड़े एक अधिकारी स्वीकार करते हैं कि तैयारियों की गति थोड़ी कम जरूर है लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि समय रहते इसे पूरा कर लिया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग से इतर बिजली विभाग की बात करें तो पूरे मेला परिक्षेत्र में चारों तरफ विद्युतीकरण का काम तेजी से चल रहा है।
तैयारियों की बाबत पूछे जाने पर मेला अधिकारी एम. पी. मिश्र ने केवल इतना ही कहा कि सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएंगी।
10

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
