सोमवार, 21 मई, 2012 | 23:13 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
9/11 हमला अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का प्रतीक: प्रणव
कोलकाता, एजेंसी
First Published:04-02-12 08:34 PM
Last Updated:05-02-12 01:14 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने शनिवार को कट्टरपंथ के प्रति आगाह करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने इस बुराई के बारे में शिकागो में अपने बहुचर्चित भाषण में जो कहा था वह दुनिया के लिए आज भी प्रासंगिक है।

शिकागो में 11 सितंबर 1893 को विश्व धर्म सम्मेलन के अवसर पर विवेकानंद के भाषण का हवाला देते हुए मुखर्जी ने कहा कि न्यूयॉर्क और वाशिंगटन में 9/11 हमले के 108 साल पहले, स्वामीजी ने कट्टरपंथ और धर्मान्धता के खतरे के बारे में कहा था जो हिंसा को बढ़ावा देता है।

मुखर्जी ने कहा कि 9/11 आतंकी हमला अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के लिए एक प्रतीक बन गया। गीतांजलि के अंग्रेजी अनुवाद का विशेष संस्करण और नेमलेस रिकॉगनाइजेशन- द इंपेक्ट ऑफ रवींद्रनाथ टैगोर ऑन अदर इंडियन लिटरेचर किताब के विमोचन के अवसर पर वित्त मंत्री ने यह बात कही।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 14% %
अधिकतम
तापमान
42.3°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.7°