शनिवार, 25 मई, 2013 | 09:15 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
राष्ट्रपति पद को नया आयाम देंगे मेरे पिता: शर्मिष्ठा
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:22-07-12 12:53 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
राष्ट्रपति पद के  लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा ने कहा है कि उनके पिता अपने अनुभव और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से अपने अच्छे सम्पर्को के चलते देश के राष्ट्रपति पद को एक नया आयाम देंगे।

एक टेलीविजन चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि वह जिस भी पद पर गए, उसके साथ उन्होंने न्याय किया। उन्होंने जो कुछ भी किया है, उसमें अपने कर्तव्य और जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए अपनी योग्यता का सौ प्रतिशत दिया है। मुझे पूरा यकीन है कि वह देश के राष्ट्रपति पद को नया आयाम देंगे।''

शर्मिष्ठा ने कहा, ''मेरे ख्याल से उन्होंने इन सालों में पार्टी से ऊपर उठकर अपने सम्पर्क को बहुत बेहतर तरीके से बढ़ाया है। विपक्षी चाहे जो भी कहें, लेकिन निजी तौर पर सभी उन्हें बहुत सम्मान देते हैं।''

राष्ट्रपति चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती रविवार सुबह 11 बजे शुरू हो गई है और परिणाम की घोषणा अपराह्न् चार बजे होने की सम्भावना है।

कांग्रेस नेतृत्व वाला संप्रग, बड़ी राजनीतिक पार्टियों से मिले समर्थन की वजह से प्रणब मुखर्जी के बड़े अंतर से जीत को लेकर आश्वस्त नजर है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°