ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में नक्सली हमला स्थल पर खोजबीन के लिए 600 से अधिक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान सक्रिय। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
मनमोहन के बाद अब शीला पर बरसा सोशल मीडिया
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:29-12-12 09:18 PM
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अभी ठीक है टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचनाओं का शिकार बने ही थे कि अगली बारी दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की थी। सामूहिक बलात्कार की शिकार युवती की मौत पर अपने बयान के अंत में शीला ने भी प्रधानमंत्री जैसी टिप्पणी कर दी। सिंगापुर के एक अस्पताल में युवती के निधन पर शोक जताते हुए शीला ने संवाददाताओं के समक्ष बयान पढ़ने के बाद कहा कि इट्स ओके (ठीक है)।
किसी रिकार्डिंग के बाद इस तरह की टिप्पणी आम बात है, लेकिन सोशल नेटवकिग साइट टि्वटर पर लोगों ने शीला की टिप्पणी पर आपत्ति की है। एक ट्वीट में कहा गया कि शीला ने वही कर दिया जो प्रधानमंत्री ने किया (सीएम डज अ पीएम)।
एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि शीला दीक्षित को बालीवुड में हाथ आजमाना चाहिए। युवती की मौत पर बयान के बाद उन्होंने कहा कि इज इट ओके (क्या यह ठीक है)। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजेन्दर गुप्ता ने यह कहते हुए शीला की आलोचना की कि इससे एक त्रासदी पर उनकी संवेदनहीनता का पता चलता है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
भाकपा राष्ट्रीय सचिव डी राजा ने भी इस टिप्पणी के लिए शीला की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा पाए लोगों को अधिक मानवीय होना चाहिए। दिल्ली सामूहिक बलात्कार घटना पर राष्ट्र के नाम टेलीविजन पर दिए संदेश के समाप्त होने पर प्रधानमंत्री ने पूछताछ वाले अंदाज में टिप्पणी की थी, ठीक है इसकी सोशल मीडिया में जमकर आलोचना हुई।
भाकपा राष्ट्रीय सचिव डी राजा ने भी इस टिप्पणी के लिए शीला की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा पाए लोगों को अधिक मानवीय होना चाहिए। दिल्ली सामूहिक बलात्कार घटना पर राष्ट्र के नाम टेलीविजन पर दिए संदेश के समाप्त होने पर प्रधानमंत्री ने पूछताछ वाले अंदाज में टिप्पणी की थी, ठीक है इसकी सोशल मीडिया में जमकर आलोचना हुई।
00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(2)
अब क्या करना होगा सरकार Ko जल्दी फैसला करना होगा अगर सरकार लचर है तो मुझे फँसी देकर सरकार यह कह दे की यही मुजरिम है ताकि लोग ऐसा करने के बारे सोच भी न सके मै अपनी माँ और बहन के लिए अपनी ज़िन्दगी दे सकता हो
By M.jamshed(sonu) (31st-December-2012 01:10:AM)
bhagat sings phir aye the isbar un nario ko jagane jo raja rammohan ray jese logo ke piryasho se aaj samajsudharak to ben gayi he per apne nijatev se uper nehi uth pa rehi he
By sandeep (30th-December-2012 02:24:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
