निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ूंगा: संगमा केंद्र नहीं दे रहा सहयोग : ममता
ब्रिटेन-स्विट्जरलैंड जैसी कर संधि करेगा भारत
मीरा कुमार ने हर 37 दिन में की विदेश यात्रा
विवाह पंजीकरण 60 दिन में कराना जरूरी, वरना जुर्माना
ओरियंटल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का समर्थन किया
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल!
मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
लोग चाहेंगे तो राजनीति में आ सकता हूं: वाड्रा
छत्रपति शाहूजी महाराज नगर (अमेठी), एजेंसी
First Published:07-02-12 01:30 AM
Last Updated:07-02-12 10:10 AM
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार के सिलसिले में यहां आए रॉबर्ट वाड्रा ने संकेत दिये हैं कि अगर लोगों की इच्छा हुई तो वह राजनीति में उतर सकते हैं। गांधी-नेहरू परिवार की सियासत का गढ़ कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में फि़ज़ा बनाने की मुहिम में पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी के बाद उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी शामिल हो गये हैं।
जब वाड्रा से राजनीति में शामिल होने की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा अगर लोग चाहेंगे तो निश्चित रूप से मैं चुनाव लड़ूंगा। वाड्रा ने कहा राहुल और प्रियंका को किसी की मदद की जरूरत नहीं पड़ती। हम उनके परिवार के हैं और लोगों के बीच खुशी बांटने आए हैं। हम राहुल का संदेश आगे ले जाना चाहते हैं। हम हर गांव में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। आप बदलाव जरूर देखेंगे।
प्रियंका के सक्रिय राजनीति में उतरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनके उपर निर्भर करता है और जब भी उन्हें इसमें सहजता महसूस हो, वह राजनीति में जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि सभी चीजों का एक निर्धारित समय होता है। यह राहुल का समय है और उसके बाद प्रियंका का समय आएगा। हमारा पूरा परिवार अमेठी, उत्तर प्रदेश और पूरे देश के साथ है।
वाड्रा ने कहा कि आप देखेंगे कि सभी काम अपने नियम समय पर ही होंगे। इस बीच नयी दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने रॉबर्ट वाड्रा की उस टिप्पणी पर अनभिज्ञता जताई जिसमें उन्होंने संकेत दिया कि वह राजनीति में आने के खिलाफ नहीं हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। मैंने इसे न ही देखा है और न ही सुना है। बिना देखे मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता हूं। इस मुद्दे पर ज्यादा जोर दिये जाने पर उन्होंने मंगलवार तक इंतजार करने को कहा।
पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने भी इस बारे में पूछने पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने दिल्ली में कहा कि मुझे इसके बारे में कुछ भी नहीं पता है, मैंने इसके बारे में कुछ नहीं देखा सुना है।
वाड्रा अपनी बेटी के साथ रविवार रात यहां पहुंचे और गौरीगंज में आयोजित पार्टी की रैली में हिस्सा लिया। बाद में उन्होंने अमेठी के सलोन विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को सम्बोधित भी किया।
राहुल के प्रधानमंत्री बनने सम्बन्धी सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वह कुछ नहीं कह सकते और इसका जवाब राहुल खुद देंगे। राहुल की नजर में उत्तर प्रदेश के आसन्न विधानसभा चुनाव के महत्व के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा राहुल के लिये हर चुनाव की तरह यह चुनाव भी महत्वपूर्ण है। इतना तय है कि यह उनके लिये करो या मरो की स्थिति नहीं है।
भाजपा ने वाड्रा के इस बयान पर प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर जनता चाहेगी तो निश्चित रूप से वह चुनाव लड़ेंगे। भाजपा प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा यह परिवार का अंदरूनी मामला है। भाजपा इस पर प्रतिक्रिया देना नहीं चाहेगी।
अमेठी में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने आये रॉबर्ट वाड्रा की अगुवाई में सोमवार को निकाली जा रही मोटरसाइकिल रैली को आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में रोक दिया गया।
सलोन के उप जिलाधिकारी अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि वाड्रा प्रचार के सिलसिले में निकाली जा रही मोटरसाइकिल रैली का समापन सलोन में होना था। रैली में 10 वाहनों को ही शामिल करने की अनुमति दी गयी थी, लेकिन उसमें स्वीकृत संख्या से ज्यादा गाड़ियां चल रही थीं।
उन्होंने बताया कि प्रशासन ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए मोटरसाइकिल रैली को सलोन से कुछ दूर पहले रोक दिया।
02

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

