गुरुवार, 20 जून, 2013 | 08:08 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
संसद की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस बल को मंजूरी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:25-04-12 08:18 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
सरकार ने बुधवार को संसद परिसर की सुरक्षा के लिए 1500 सदस्यीय विशेष सुरक्षा बल के गठन को मंजूरी दे दी। इस विशेष बल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रशिक्षित जवान शामिल किए जाएंगे।

पार्लियामेंट ड्यूटी ग्रुप नाम से गठित किए गए इस नए पुलिस बल को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा संस्तुति दी गई है। यह विशेष पुलिस बल 2001 में आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाए गए संसद परिसर की रक्षा करेगा।

यह नई इकाई संसद परिसर पर संकट की अवस्था में अहम भूमिका निभाएगी। नए और आधुनिक हथियारों से लैस यह बल विभिन्न वाहनों से परिसर की निगरानी करेगा। गृह मंत्रालय ने इस इकाई के प्रशिक्षण की कमान संसद के अतिरिक्त सचिव (सुरक्षा) को सौंपी है। अतिरिक्त सचिव संसदीय सुरक्षा इकाई, दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के बीच सामंजस्य स्थापित करने का काम करेंगे।

इस बल के कर्मचारियों का निश्चित कार्यकाल चार साल का रहेगा। इसमें सीआरपीएफ के सिर्फ युवा और फुर्तीले जवान ही शामिल किए जाएंगे जिन्होंने विशेष कमांडो प्रशिक्षण लिया है। फिलहाल संसद की सुरक्षा में सीआरपीएफ की विभिन्न वांहिनी से लिए गए जवान तैनात किए गए हैं। जल्द ही संसद परिसर की सुरक्षा का कार्यभार इस विशेष बल को सौंप दिया जाएगा।
 

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°