दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत दिल्ली सरकार ने भुल्लर का मामला गृह मंत्रालय को भेजा राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी
लैला खान के फार्महाउस में हुए थे 7 कत्ल!
मुंबई, एजेंसी
First Published:17-07-12 09:20 AM
बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान के इगतपुरी फार्महाउस में 6 नहीं, बल्कि 7 लोगों के कत्ल हुए थे। एक अंग्रेजी अख़बार ने पुलिस सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है। खबर के मुताबिक यह हो सकता है कि लैला के इगतपुरी फार्महाउस की पहली मंजिल पर एक और शख्स की हत्या हुई थी।
इगतपुरी फार्महाउस के पीछे जिस गड्ढे में 6 नरकंकाल मिले हैं, उसमें मिली चटाई का इस सातवीं हत्या से संबंध होने की बात कही जा रही है। इस बीच, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम मंगलवार को इस मामले के मुख्य आरोपी परवेज इकबाल टाक को लेकर इगतपुरी फार्महाउस जाएगी।
इससे पहले लैला खान और उसके परिवारवालों की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया था। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जिस शख्स को हिरासत में लिया था, उसने लैला का पति होने से इनकार किया है।
वफी खान ने अपनी पत्नी यासमीन के साथ हुई सगाई की फोटो पेश की है। दुबई में रहने वाले इस शख्स को लैला खान का 'पति' सोनू उर्फ वफी खान बताया जा रहा था। इस शख्स को उस वक्त हिरासत में ले लिया जब वह मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा। सोनू दुबई में रहने वाले एनआरआई कमल जधवानी का बेटा है, जिसने धर्म परिवर्तन कर लिया था और सोनू से वफी खान बन गया।
पुलिस का कहना है कि 9 फरवरी 2011 की रात इगतपुरी स्थित लैला के फार्महाउस पर एक्ट्रेस और उसके परिवारवालों ने जमकर मस्ती की थी। घर में चार घंटे तक म्यूजिक और डांस का दौर चला था। लेकिन इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक खामोशी रही और परवेज टाक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सबका काम तमाम कर दिया। परवेज टाक ने इगतपुरी के फार्महाउस में नौकर शाकिर की मदद से जिस वक्त लैला की मां सलीना, भाई इमरान, बहन अजमीना और आफरीन को मारा, उस समय लैला वहां नहीं थी। परवेज को पता चला था कि सलीना के एक बिल्डर से अंतरंग संबंध हैं। इसको लेकर उसका सलीना से झगड़ा हुआ और उसने रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी। जब इमरान, अजमीना और आफरीन मदद के लिए आए, तो परवेज और शाकिर ने उनकी भी रॉड से हत्या कर दी। परवेज और शाकिर ने चारों शवों को गद्दे और तकियों के बीच लपेट दिया। इगतपुरी के फार्महाउस में जब यह सबकुछ हो रहा था, उस समय लैला और जारा प्रॉपर्टी को बेचने के सिलसिले में मीरा रोड गई हुईं थीं। उन्हें उसी शाम को फार्महाउस आना था। इसके बाद परवेज ने लैला को फोन कर कहा कि वह उसे मीरा रोड लेने आ रहा है। उसे पता था कि लैला के पास कैश और जूलरी भी है। परवेज और शाकिर लैला और जारा को ठिकाने लगाने के मकसद से काली रंग की स्कॉर्पियों में मीरा रोड पहुंचे। वे वहां लैला और जारा से मिले और वापस फार्महाउस लौटने को कहा। वापस लौटते समय परवेज ड्राइविंग करने लगा और दोनों बहनों को बीच की सीट पर बिठा दिया। शाकिर उनके पीछे की सीट पर बैठ गया। शाकिर अपने साथ वह रॉड लिए हुआ था, जिससे उसने उसकी मां और भाई-बहनों की हत्या की थी। परवेज ने ठाणे रोड पर अचानक गाड़ी रोकी और शाकिर ने बिना किसी वॉर्निंग के लैला और जारा के सिर पर रॉड से जोरदार वार कर उनकी हत्या कर दी। परवेज ने इसके बाद दोनों बहनों के फोन बंद कर दिए और दोनों की लाशों को डिग्गी में डालकर फार्महाउस ले गया गया। दोनों की लाशों को भी गद्दों में लपेट दिया गया। इसके बाद उन्होंने लाशों को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। सभी 6 लाशों को दफनाने के लिए दोनों फार्महाउस के पिछवाड़े में दो दिन तक खुदाई करते रहे। 11 फरवरी को तीन-तीन लाशों की परत बनाकर उसने गद्दों के साथ उन्हें दफना दिया। इसके बाद उन्होंने फार्महाउस में आग लगा दी और कार से कश्मीर चले गए। पुलिस ने खुदाई के बाद हत्या का हथियार, मोबाइल फोन और शव बरामद कर लिए। फॉरेंसिक रिपोर्ट से अभी इसकी तस्दीक होनी बाकी है। तीन शव कुछ ठीकठाक थे जबकि बाकी तीन कंकाल हो चुके थे। पुलिस ने शवों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। हत्या के पीछे असल वजह क्या थी, इस बारे में अंतिम रूप से अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। मगर, फिर भी अब तक की जांच के आधार पर पुलिस अंदाजा लगाने की स्थिति में जरूर आ गई है। जॉइंट पुलिस कमिश्नर (क्राइम) हिमांशु रॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि लैला का पूरा परिवार दुबई शिफ्ट होने वाला था। इस बात से परवेज काफी निराश और नाराज था। उसके पास पासपोर्ट नहीं था। वह काफी उपेक्षित महसूस कर रहा था। उनके मुताबिक हत्या की य़ह भी एक वजह हो सकती है। इसके अलावा आसिफ शेख से सलीना की करीबी भी परवेज को पसंद नहीं थी। पुलिस के मुताबिक सलीना आसिफ शेख पर काफी भरोसा करती थी। आसिफ उसका दूसरा पति था। पुलिस इसे भी हत्या की संभावित वजह मान कर चल रही है।

90

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(2)
जिस तरह की फोटो आप अपनी न्यूज़ दिखाते क्या ये उचित है
By bhavna (17th-July-2012 11:29:AM)
आप मीडिया वालों को कम से कम ये ध्यान में रखन चाहिए क आप किस तरह की फोटो न्यूज़ क साथ में प्रिंट करते हैं
By Amit (17th-July-2012 10:48:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल