मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया
सीमा पर पाकिस्तान की दरिंदगी, 2 जवानों की हत्या
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान
First Published:09-01-13 10:21 AM
Last Updated:09-01-13 11:46 AM
पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार को सीमा पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश किया और गश्त लगा रहे सेना के एक गश्ती दल पर हमला कर कथित रूप से दो सैनिकों की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी।
पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटकर हुये इस हमले में पाकिस्तानी सैनिक करीब 100 मीटर तक भारतीय सीमा में घुस आए और गश्ती दल पर हमला कर दिया। उन्होंने दो लांस नायकों हेमराज और सुधाकर सिंह की हत्या करने के अलावा दो अन्य सैनिकों को घायल कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि इस क्रूर हमले के दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने कथित रूप से दो सैनिकों के सिर काट दिये और उनमें से एक का सिर अपने साथ लेकर चले गए। इस बीच सेना ने भारतीय सैनिकों के मौत की पुष्टि की है, लेकिन इस रिपोर्ट पर टिप्पणी नहीं की कि उनके सिर काट दिए गए हैं।
सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना की बार्डर एक्शन टीम के सैनिकों ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी इलाके में भारतीय सीमा में प्रवेश किया और हमला किया। सेना के उधमपुर स्थित उत्तरी कमान ने एक बयान जारी कर इस हमले को लगातार किये जा रहे संघर्ष विराम के उल्लंघनों और पाकिस्तानी सेना द्वारा समर्थित घुसपैठ के प्रयासों में महत्वपूर्ण इजाफा करार दिया।
सेना ने कहा कि आठ जनवरी को उनके नियमित सैनिकों के एक समूह ने मेंधर सेक्टर में नियंत्रण रेखा को पारकर घुसपैठ की। पाकिस्तानी सैनिक जंगल इलाके में कोहरे और धुंध का फायदा उठाते हुये हमारे पोस्ट की ओर बढ़ रहे थे कि तभी एक सतर्क गश्ती दल ने उन्हें देख लिया और घुसपैठियों के साथ भिड़ गए।
उसने कहा कि पाकिस्तानी और हमारे सैनिकों के बीच यह गोलीबारी करीब आंधे घंटे चली जिसके बाद घुसपैठिये नियंत्रण रेखा को पारकर वापस अपनी ओर चले गए। दो सैनिकों लांस नायक हेमराज और लांस नायक सुधाकर सिंह पाकिस्तानी सैनिकों से लड़ाई के दौरान शहीद हो गए।
बयान में कहा गया है कि पाक सेना की ओर से यह एक और गंभीर उकसावा है और आधिकारिक चैनल से इस मामले को सख्ती पूर्वक उठाया जा रहा है। इस घटना के संबंध में विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय के साथ संपर्क में है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सेना की ओर से संघर्ष विराम के उल्लंघन के मामलों में तेजी आई है जो खराब मौसम का फायदा उठाकर उग्रवादियों को भारतीय सीमा में भेजने की कोशिश कर रही है। पिछले एक महीने में पाक सेना ने करीब 12 बार संघर्ष विराम के समझौतों का उल्लंघन किया है।
सेना के अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की ज्यादातर घटनायें राजौरी, उरी और केरन सेक्टर में हुई हैं ताकि घुसपैठ के प्रयास में मदद दी जा सके। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब पाकिस्तान ने अपने एक सैन्य चौकी पर बिना उकसावे के भारतीय हमले पर कड़ी आपत्ति जताई थी। भारतीय सेना ने इस दावे को खारिज कर दिया था।
भारत ने अपने दो सैनिकों को पाकिस्तान सेना द्वारा मौत के घाट उतार दिए जाने की घटना को उकसाने वाली कार्रवाई करार देते हुए कहा कि इस मुद्दे को पड़ोसी मुल्क की सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि भारत सरकार इस घटना को उकसाने वाली कार्रवाई मान रही है और हम इसकी निंदा करते हैं। इस मुद्दे पर दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (डीजीएमओ) संपर्क में हैं। बयान में कहा गया है, सरकार पाकिस्तानी सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठाएगी। हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान संघर्ष विराम समझौते का सख्ती से सम्मान करेगा।
01

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
NEVER BELIEVE MUSLIM MIND IS A DESTRUCTIVE MIND THEY CAN NEVER BE A CONSTRUCTIVE AND WHATEVER DEVELOPMENT IS BEING DONE IN MUSLIM COUNTRIES THAT IS BEIN DONE BY FOREIGNERS AND NOT BY INDIAN LEADERS MIND IS A CORRUPT MIND WHICH GIVES PREFERENCE TO CORRUPTON, AND CAN NEVER THING OF WELFARE OF PEOPLE OR OF THEY ARE BUSY WITH SCAM AFTER
By ALOK (9th-January-2013 01:22:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
