बुधवार, 19 जून, 2013 | 17:54 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
Image Loading अन्य फोटो
संबंधित ख़बरे
बॉलीवुड की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री बनी लैला खान
मुंबई/जम्मू, लाइव हिन्दुस्तान
First Published:06-07-12 10:15 AM
Last Updated:06-07-12 12:28 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पिछले 11 महीनों से लापता चल रही पाकिस्तानी मूल की अभिनेत्री लैला खान और उसके परिवार के सदस्यों की गत वर्ष महाराष्ट्र में हत्या कर दी गई थी।
     
डोडा रामबन रेंज के उप महानिरीक्षक गरीब दास ने कहा कि इस अपहरण के मुख्य आरोपी परवेज इकबाल टाक ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि लैला, उसकी मां, बहन और एक मित्र की पिछले साल फरवरी महीने में महाराष्ट्र में हत्या कर दी गई थी।
     
लैला के पारिवारिक मित्र टाक ने पूछताछ के दौरान बताया कि उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूछताछ करने वालों में मुंबई पुलिस के अपराध शाखा के लोग शामिल थे।
     
इस बीच दास ने कहा कि किसी निष्कर्ष पर पहुंचना कठिन होगा क्योंकि शव अभी तक बरामद नहीं किये गये हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हम शव बरामद नहीं कर लेते हैं, हम पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकते हैं। हम विस्तृत जानकारी नहीं दे सकते, क्योंकि जांच अभी जारी है।
     
दास ने कहा कि हम अन्य सुरागों पर भी काम कर रहे हैं। रेशमा पटेल उर्फ लैला को अंतिम बार वर्ष 2008 में वफा फिल्म में राजेश खन्ना के साथ देखा गया था।
    
मुंबई पुलिस ने बुधवार को इस मामले के संबंध में दो लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। लैला के पिता नादिर खान की शिकायत पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है।
    
पटेल द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक लैला और परिवार के छह अन्य सदस्यों की कथित रूप से दो आरोपियों ने गत फरवरी महीने में उपनगरीय इलाके ओशिवारा के उनके एक फ्लैट से अपहरण कर लिया था।
    
दो चार पहिया वाहनों में उनके लापता होने के कुछ समय बाद ही पटेल ने उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि कल परवेज और आसिफ के खिलाफ अपहरण की एक ताजा शिकायत दर्ज कराई गई।
    
टाक ने इससे पहले यह कहकर पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया था कि लैला और उसके परिवार के सदस्य फर्जी पासपोर्ट के आधार पर दुबई चले गये हैं। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो पाया कि हवाई अड्डों पर इस नाम से कोई सूचना दर्ज नहीं है।
   
जम्मू कश्मीर पुलिस ने 21 जून को टाक को गिरफ्तार किया था। टाक किश्तवाड़ स्थित अपने घर पर लैला की एसयूवी मिलने के बाद छिप गया था।

हालांकि जम्मू क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए परवेज अहमद टाक ने इससे पहले पूछताछ के दौरान कहा था कि लैला दुबई में है और दाउद इब्राहीम की पनाह में 'डी कंपनी' के लिए काम कर रही है।
 
लैला के पिता ने कल ही मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में अपनी बेटी के अपरहण का केस दर्ज कराया है। बीते 11 महीने से लापता लैला खान पर आतंकवादियों से संबंध के आरोप लगे हैं।

इससे पहले पाकिस्तानी अभिनेत्री लैला खान गुमशुदगी मामले में जम्मू के किश्तवाड़ जिले से पकडे गए परवेज़ टाक ने पुलिस के सामने कई अहम खुलासे किए हैं। परवेज़ ने पुलिस के सामने कबूला है कि लैला ने मुंबई के सोनू नाम के किसी शख्स से शादी की है और उसका परिवार किसी अरब देश में हो सकता है।

बॉलीवुड में काम करने आई पाकिस्तानी अदाकारा लैला खान की गुमशुदगी का मामला और उलझ गया है। लैला खान पिछले साल मुंबई के एक फॉर्म हाउस से गायब हुई थी।

परवेज़ ने पुलिस को बताया है कि उसने लैला खान की मां सलीना से दूसरा विवाह किया था। किश्तवाड़ पुलिस के मुताबिक परवेज़ ने कबूला है कि लैला खान से मुंबई के किसी सोनू नाम के शख्स से शादी की है, और वो विदेश में है।

बकौल परवेज़ फरवरी 2011 में लापता होने से ठीक पहले लैला की माँ ने उसे बताया था कि पूरा परिवार किसी अरब के देश में कुछ दिनों के लिए जा रहा है।

उसने पुलिस को यह भी बताया है कि तब से अब तक उसका लैला खान के परिवार से कोई सम्बन्ध नहीं है। पुलिस का दावा है कि लैला का असली पासपोर्ट तो उनके पास है, जिससे अब यह शक जताया जा रहा है कि वो जाली पासपोर्ट के आधार पर विदेश गए होंगे।

करीब डेढ़ साल से लापता बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान की मौत पर अभी तक सस्‍पेंस बना हुआ है। हालांकि, उसके सौतेले पिता परवेज इकबाल टाक का दावा है कि उसकी हत्‍या हो चुकी है।

लैला खान केस में पुलिस ने गुरुवार को एक और आरोपी को अरेस्‍ट किया है। जिसका नाम आसिफ शेख है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°