ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार आज ही मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगे गुरुनाथ मयप्पन किडनैपिंग केस में फंसी सना खान, परेशान हुए सलमान श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त
संगमा ने बनायी नेशनल पीपुल्स पार्टी, राजग में शामिल
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:05-01-13 04:55 PM
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अलग होने वाले पीए संगमा ने शनिवार को नेशनल पीपुल्स पार्टी का गठन किया और उसके तुरंत बाद इस दल के भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में शामिल होने की घोषणा की।
पिछले साल राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ते हुए राकांपा से अलग हुए संगमा ने राष्ट्रीय स्तर पर एनपीपी को आरंभ करने की घोषणा करते हुए कहा कि यह पार्टी मणिपुर में राज्य स्तर पर मान्यताप्राप्त पार्टी पहले से ही है।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष संगमा ने अभी भी राकांपा की सांसद बनी हुई अपनी बेटी अगाथा के बारे में कहा कि वह तकनीकी कारणों से राकांपा में ही रहेंगी, और विश्वास जताया कि वह अगला चुनाव एनपीपी के उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगी।
पार्टी के विरोध के बावजूद राष्ट्रपति चुनाव में अपने पिता का प्रचार करने के लिए अगाथा को राकांपा के निर्देश पर केन्द्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। संगमा ने बताया कि उनकी पार्टी का राष्ट्रीय चुनाव चिहन किताब होगा, क्योंकि हम मानते हैं कि केवल शिक्षा और साक्षरता ही कमजोर वर्गों का सशक्तिकरण कर सकती है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही होने जा रहे मेघालय विधानसभा के चुनाव में उनकी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। 33 उम्मीदवारों के नाम पहले ही तय हो चुके हैं। उनके अनुसार एनपीपी देश के आदिवासी बहुल आन्ध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, ओडिशा, उत्तरी बंगाल और पूर्वोत्तर जैसे राज्यों में खास ध्यान देगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
