मंगलवार, 21 मई, 2013 | 13:30 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
नोएडा रेप-मर्डर मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, एजेंसी
First Published:07-01-13 11:39 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ-
नोएडा में 21 वर्षीय युवती के साथ कथित रूप से बलात्कार और फिर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के नाम नरेश और कैलाश हैं। तीसरा आरोपी उदयवीर अभी फरार है।
   
युवती एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करती थी। बताया जाता है कि नरेश भी पहले उसी फैक्ट्री में काम करता था। नरेश ने पीड़िता से शादी का वायदा किया था। बाद में युवती को पता लगा कि नरेश पहले से ही विवाहित है। इसके बाद युवती ने नरेश से दूरी बना ली।
   
नरेश ने पुलिस को बताया कि युवती उसे पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी दे रही थी, जिससे डर कर ही उसने युवती को जान से मारने की योजना बनायी। घटना वाले दिन नरेश युवती को सेक्टर 63 में एक निर्माणधीन फैक्ट्री में ले गया, जहां कैलाश और उदयवीर पहले से ही मौजूद थे।
   
कैलाश और उदयवीर की भी युवती से दुश्मनी थी। पीड़िता ने पहले भी कैलाश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, साथ ही उदयवीर ने भी कुछ साल पहले उसके घर में प्रवेश कर उसके साथ छेड़छाड़ की थी।
   
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि युवती के साथ बलात्कार हुआ था। हालांकि घटनास्थल से ऐसा प्रतीत होता है कि अभियुक्तों ने युवती के साथ बलात्कार का प्रयास किया।
   
कुमार ने बताया कि हम अभियुक्तों से पूछताछ कर रहे हैं जिससे और जानकारी मिल सके। उदयवीर को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। घटना के चलते कल चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था और थाना प्रभारी को पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया था।
   
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीड़िता के परिजन को 15 लाख रुपये और रोजगार देने की घोषणा की। शनिवार की सुबह सेक्टर 63 के पुश्ता इलाके में युवती का अर्धनग्न शव पड़ा मिला था जिस पर चोटों के निशान थे।
   
कल उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसके परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने पहले शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया था और बाद में युवती का शव भी बहुत देर से परिजनों को सौंपा गया।
   
यह युवती अपने परिवार की सबसे बड़ी बेटी थी। घटना के दिन वह अपने परिवार के लिए अतिरिक्त आमदनी की खातिर देर तक काम करती रही थी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
now these day It is to cold in north India and temperature is being bellow at night In this situation there are no managing of fire(alaw) in specially in Sar Sundar Lal where there of people are coming for thair and thair patients health cheking and It is thair helplessness, they are face the problem by the cold but BHU adminstraition/ asminastrative person are sleeping in AC with joy and have no care the poor so pls I requested to the Editor of Hindustan that pls do something for that helpness thanks to regard Akhilesh Kumar
By Akhilesh Kumar (7th-January-2013 03:22:PM)
 
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°