बुधवार, 19 जून, 2013 | 16:41 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
नीतीश के मुंबई दौरे में कोई सियासत नहीं
मुंबई, एजेंसी
First Published:12-04-12 06:35 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (4) अ+ अ-
बिहार गठन की 100वीं सालगिरह के मौके पर नीतीश कुमार की प्रस्तावित मुंबई यात्रा के आयोजकों ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि जिस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री आ रहे हैं वह पूरी तरह सामाजिक-सांस्कृतिक स्वभाव का है और इसका मकसद राजनीति कतई नहीं है।

गौरतलब है कि आयोजकों का बयान ऐसे समय में आया है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बयान दिया था कि उन्हें मुंबई जाने से कोई नहीं रोक सकता। नीतीश के इस बयान पर राज ठाकरे ने ऐतराज जताया था।

बिहार के पूर्व मंत्री और कार्यक्रम के संयोजक देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि यह पूरी तरह एक सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम है, इसका मकसद राजनीति नहीं है। महाराष्ट्र के सभी राजनीतिक दलों और नेताओं के प्रति पूरा सम्मान जाहिर करते हुए मैं कहना चाहूंगा कि इस कार्यक्रम के जरिए किसी तरह का राजनीतिक संदेश दिए जाने की मंशा नहीं है।

एमएनएस की ओर से अपनी मुंबई यात्रा के कथित विरोध के बारे में सवाल किए जाने पर नीतीश ने पटना में सोमवार को कहा था कि उनकी यात्रा पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगा है और वह कहीं भी जा सकते हैं।

खबरों के मुताबिक, नीतीश ने कहा था कि मुंबई जाने के लिए मुझे किसी वीजा की जरूरत नहीं है। एमएनएस की ओर से अब तक किसी ने भी औपचारिक तौर पर यह घोषणा नहीं की है कि पार्टी नीतीश कुमार की यात्रा के खिलाफ है, लेकिन मीडिया की खबरों में कहा गया था कि पार्टी 15 अप्रैल को बिहार के गठन के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम नहीं होने देगी।

एमएनएस के शीर्ष नेता ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी है। यदि कोई महाराष्ट्र की संस्कृति और मराठी भाषा को बुरी रोशनी में दिखाने की कोशिश करता है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि, नेता ने कहा कि नीतीश की यात्रा के मुद्दे पर पार्टी का रुख एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे स्पष्ट करेंगे।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (4) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।
टिप्पणियॉ पढ़े(4)
राज ठाकरे आपकी औकात सिर्फ़ शिव सेना के कारण है वरना कोई घास आपके प्रदेश में नही अपने जीश तरह से धमकी दी वो इंसान की नही बल्कि हैवान की है क्या आप नीतीश से उमर बड़े है और उनके पिता समान है क्या मराठी लोग अपने से बड़े उमर के लोगो से गुंडे की तरह धमकी देना अपने प्रदेश की इज़्ज़त मानते अगर आप किसी प्रदेश में जाए और जुतो से आपका शिर गंजा कर दे तब क्या आपकी गरिमा अब आप क्यो इंसान यह देश या कोई प्रदेश किसी के बाप की जागीर नही है बेसक राष्ट्रपति जी के साथ कोई भी राजनीति नेता हो जो किसी को भारत में कही जाने से रोक जब आतंगवाडी आपके प्रदेश में हाधसा कर गये तब क्या आप अपनी बीबी के पेटीकोत में छुपे हुए थे क्योनही उनको अपनी गुंडागिरी दिखाई अभी आपके प्रदेश में कसाब मेहमान बना हुआ क्या क्या अपने कोई बॉल यानी राजनीति करो लेकिन गुंडागिरी की नही क्योकि अभी आपकी उमर इतनी नही की बाद में पछतावा देश को बचाना सभी का फर्ज़ गुंडागिरी से कोई नही बचा अब सही किया
By Bablu pathak (14th-April-2012 04:36:AM)
मुंबई में बिहार के लोगो को बिहार दिवस नहीं मनाने देगे लेकिन अजमल कसब जो अभी तक मुंबई ? में है उस को महाराष्ट्र दिवस मनाने के लिये रखे है ।
By Indrajit Kumare (13th-April-2012 11:43:AM)
मेरा कहना है की मुंबई की राजधानी महाराष्ट्र है ? तो ये भारत से अलग नहीं है ? और नितीश कुमार भी भारतीय है पाकिस्तान नहीं ? मराठी संस्कृत का अपमान किया था / अजमल कसब जो अभी तक मुंबई ? में लड्डू खा रहा है ओ बाल साहब ठाकरे जी को अभीतक बर्दाश्त है ? जय हिंद जय भारत ? By Bablu pathak (13th-April-2012 02:00:AM)
By jitendra kumar (13th-April-2012 08:59:AM)
मेरा कहना है की मुंबई की राजधानी महाराष्ट्र है ? तो ये भारत से अलग नहीं है ? और नितीश कुमार भी भारतीय है पाकिस्तान नहीं ? मराठी संस्कृत का अपमान किया था / अजमल कसब जो अभी तक मुंबई ? में लड्डू खा रहा है ओ बाल साहब ठाकरे जी को अभीतक बर्दाश्त है ? जय हिंद जय भारत ?
By Bablu pathak (13th-April-2012 02:00:AM)
 
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°