फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड का मोस्ट वांटेड नक्सली प्रसादजी धराया

झारखंड का मोस्ट वांटेड नक्सली प्रसादजी धराया

पुलिस ने झारखंड के मोस्ट वांटेड और पांच लाख के इनामी नक्सली कृष्णा अहीर उर्फ प्रसादजी को बुंडू-तमाड़ की सीमा से मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ 5 लाख रुपए का इनाम घोषित करने का...

झारखंड का मोस्ट वांटेड नक्सली प्रसादजी धराया
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 14 Aug 2014 12:17 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस ने झारखंड के मोस्ट वांटेड और पांच लाख के इनामी नक्सली कृष्णा अहीर उर्फ प्रसादजी को बुंडू-तमाड़ की सीमा से मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ 5 लाख रुपए का इनाम घोषित करने का प्रस्ताव था। वह मूल रूप से अड़की थाना क्षेत्र के मोसंगा गांव का रहने वाला है।

उस पर पांच दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों और दर्जनों ग्रामीणों की हत्या के मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। हालांकि इस बारे में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

प्रमुख मामले : प्रसादजी का सारंडा, कोल्हान और पोड़ाहाट में एकछत्र राज है। वह सीपीआई (माओवादी) का जोनल कमांडर है। उस पर वर्ष 2002 में मनोहरपुर थाना क्षेत्र के विटकलसोय में पुलिस जीप उड़ाने का आरोप है। उस घटना में 19 जवान शहीद हो गये थे जिसमें डीएसपी, सर्कल इंस्पेक्टर भी शामिल थे। उसमें पांच ग्रामीणों की भी मौत हुई थी।

हमेशा एके 47 लेकर चलता था प्रसादजी : प्रसादजी हमेशा एके 47 लेकर चलता था। उसकी सुरक्षा में एके47 धारी छह सुरक्षा गार्ड होते थे। प्रसादजी बुंडू तमाड़ क्षेत्र का ही रहने वाला है।

पोड़ाहाट में आतंक का पर्याय था प्रसादजी :
प्रसादजी पोड़ाहाट जंगल में आतंक का पर्याय था। एक ओर जहां वह पुलिस को मुंहतोड़ जवाब दे रहा था, वहीं दूसरी ओर पोड़ाहाट में आधिपत्य जमाने का प्रयास कर रहे पीएलएफआई के साथ भी संघर्ष कर रहा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें