उत्तराखंड में अभी भी फंसे हैं 62,000 तीर्थयात्री
नीतीश ने विश्वास मत हासिल किया, बीजेपी का वॉकआउट नीतीश ने विश्वास मत हासिल किया, बीजेपी का वॉकआउट कोयला आवंटन मामले में एक और मामला दर्ज
पाकः सरबजीत हत्या मामले में 38 की गवाही
बीमार आडवाणी आरएसएस प्रमुख से नहीं मिलेंगे
चर्चित अमेरिकी पत्रकार हेस्टिंग की दुर्घटना में मौत
नीतीश ने विश्वास मत हासिल किया, बीजेपी का वॉकआउट तालिबान से वार्ता पहला महत्वपूर्ण कदमः ओबामा
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
एयर इंडिया के 300 हड़ताली पायलट बर्खास्त
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:11-06-12 01:59 PM
Last Updated:11-06-12 02:08 PM
राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अपने 300 हड़ताली पायलटों को सोमवार को बर्खास्त कर दिया। यह बर्खास्तगी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अजीत सिंह के सख्त रवैया अपनाने के बाद की गई।
एयर इंडिया प्रबंधन ने अपनी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया है जो यह तय करेगी कि उड़ानों के लिए एयर इंडिया को कितने पायलटों की आवश्यकता है।
एयरलाइन के अधिकारियों ने बताया कि यह समिति एयर इंडिया प्रबंधन को विमान सेवा के अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए जरूरी पायलटों की वास्तविक संख्या को लेकर सलाह देगी। अधिकारियों के अनुसार प्रबंधन को लगा कि उसके पास आवश्यकता से कहीं ज्यादा पायलट हैं।
सात मई को शुरू हुए हड़ताल के बाद से एयर इंडिया अब तक 400 हड़ताली पायलटों को बर्खास्त कर चुकी है और हड़ताल का नेतृत्व करने वाले इंडियन पायलट्स गिल्ड (आईपीजी) की मान्यता भी रद्द कर दी गई है।
एयर इंडिया ने हाल ही में नये पायलटों की बहाली के लिए एक विज्ञापन दिया था। जारी हड़ताल के खिलाफ कड़ा रूख अपनाते हुए अधिकारियों ने कहा कि हमने बहुत लंबे समय तक उनके लिए अपने दरवाजे खोले रखे लेकिन वह काम पर वापस लौटने के मूड में नहीं दिखते।
एयर इंडिया के अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर उड़ान भरने वाले पायलटों की इस हड़ताल से विमान सेवा कंपनी को अब तक 450 करोड़ रुपयों का नुकसान हो चुका है।

40

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
वहा मंत्री होतो ऐसा खास इन को पहले मंत्री बनाया होता तो आज ये दिन ही नहीं आता खेर देर आये दुरुस्त आये एक-एक कदम एयर इंडिया के लिए बढ़िया उठा रहे है ! अजित सिंह जी
By mukesh (12th-June-2012 12:41:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल