मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
नरेन्द्र मोदी के मंच पर नजर आए इरफान पठान
खेड़ा, गुजरात, एजेंसी
First Published:12-12-12 07:11 PM
Last Updated:12-12-12 10:45 PM
क्रिकेट खिलाड़ी इरफान पठान ने भाजपा की चुनाव रैली के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मंच साझा किया। दरअसल, पार्टी राज्य में अल्पसंख्यक मतदाताओं को रिझाने की कोशिश कर रही है।
राज्य में दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार के दौरान इरफान मंच पर मोदी के साथ खड़े नजर आए। वड़ोदरा के रहने वाले इरफान ने मोदी का भाषण सुनने आए लोगों का मंच से हाथ उठाकर अभिवादन किया। चोट के चलते आजकल पठान क्रिकेट के मैदान से बाहर हैं।
मोदी ने अल्पसंख्यक मतदाताओं को रिक्षाने के लिए सितंबर 2011 में शांति और सौहार्द को लेकर सद्भावना मिशन शुरू किया था। हालांकि, भाजपा ने विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक समुदाय के एक भी उम्मीदवार को नहीं उतारा है, जबकि मध्य गुजरात में पंचमहल और दाहोद आदिवासी एवं अल्पसंख्यक बहुल इलाका है तथा खेड़ा, आणंद और वड़ोदरा पटेल बहुल इलाका है। राज्य में पहले चरण के चुनाव के तहत कल मतदान होना है, जबकि दूसरे चरण का मतदान 17 दिसंबर को होगा। मतगणना 20 दिसंबर को होगी।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
