फोटो गैलरी

Hindi Newsकांग्रेस ने विवादित लेख पर भाजपा की आलोचना की

कांग्रेस ने विवादित लेख पर भाजपा की आलोचना की

कांग्रेस ने कथित तौर पर इतिहास को दुर्भावना से तोड़ मरोड़ कर पेश करने के लिए शनिवार को आरएसएस और भाजपा की तीखी आलोचना की तथा आरएसएस के मुखपत्र में प्रकाशित एक आलेख पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बयान...

कांग्रेस ने विवादित लेख पर भाजपा की आलोचना की
एजेंसीSat, 25 Oct 2014 07:37 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस ने कथित तौर पर इतिहास को दुर्भावना से तोड़ मरोड़ कर पेश करने के लिए शनिवार को आरएसएस और भाजपा की तीखी आलोचना की तथा आरएसएस के मुखपत्र में प्रकाशित एक आलेख पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बयान की मांग की। उस आलेख में कहा गया है कि नाथूराम गोडसे को महात्मा गांधी के बदले जवाहरलाल नेहरू को निशाना बनाना चाहिए था।

यह आलेख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखपत्र केसरी के मलयालम संस्करण में प्रकाशित हुआ है। कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने इस लेख को बर्बर तथा गैऱ़कानूनी करार देते हुए कहा कि मोदी और भाजपा को इस संबंध में तत्काल अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

माकन ने कहा कि उनकी ओर से चुप्पी उनकी संलिप्तता की ओर ही इशारा करेगी। भाजपा नेता की दलील कि गोडसे को महात्मा गांधी के बदले नेहरू की हत्या करनी चाहिए थी, पुष्टि करती है कि उनकी विचारधारा के मूल सिद्धांत घणा और हिंसा हैं।

माकन ने कहा कि आरएसएस और भाजपा के दिवालिया मस्तिष्क के अंधेरे कोने के अलावा कहीं और इस प्रकार का विकत प्रवचन पाना कठिन है। आलेख के लेखक बी गोपालकष्णन हालिया लोकसभा चुनावों में केरल में भाजपा के उम्मीदवार भी थे। उन्होंने यह दावा भी किया है कि नेहरू का कभी भी राष्ट्रपिता के प्रति वास्तविक लगाव नहीं था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें